ग्वालियर

MP Election 2023 : सिंधिया के गढ़ में गरजे राज बब्बर, बोले- कौन कहां गया और कितने में बिका…

शहर के आनंद नगर इलाके कांग्रेस नेता और फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया।

2 min read
MP Election 2023 : सिंधिया के गढ़ में गरजे राज बब्बर, बोले- कौन कहां गया और कितने में बिका…

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सूबे में राजनीतिक दलों के दिग्गजों के दौरे का दौर चरम पर है। इसी सिलसिले में गुरुवार को कांग्रेस नेता और फिल्म अभिनेता राज बब्बर कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करने ग्वालियर पहुंचे। शहर के आनंद नगर इलाके उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। इस बीच कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक नेताओं पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा, कौन कहां गया, कितने में बिका, हम बिकने वालों की बात नहीं करेंगे। ये चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हम मौजूदा सरकारों के माहौल को देख रहें हैं। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ बहन की बात करती है। हम नारी सम्मान की बात करते हैं।


राज बब्बर का वादा

अपने संबोधित में कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित वर्ग और महिलाओं के अत्याचार में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार बनने पर महिलाओं को पूर्ण सम्मान मिलेगा और कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के तहत प्रत्येक महिला को 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।


सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुई भाजपा पूर्व पार्षद

राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी टिकाऊ हैं। यह गारंटी मैं देता हूं। भाजपा की नीयत में खोट है। ये बात मतदाता भी भलीभांति समझ चुका है और प्रदेश का मतदाता परिवर्तन का मन बना चुका है। राज बब्बर के सामने भाजपा की पूर्व पार्षद सीमा राठौर ने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


कमलनाथ का हमला

एक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा रोजगार की दिशा में कोई काम नहीं किया गया बल्कि योजनाओं के नाम पर हर चीज में घोटाले किए गए। उन्होंने ने कहा कि शिवराज सरकार ने घर-घर शराब दी।

Also Read
View All

अगली खबर