अशोकनगरPublished: Nov 09, 2023 03:47:50 pm
Faiz Mubarak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सूबे के अशोकनगर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से बड़ा वादा किया।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को राजनीतिक दल पूरे दम खम के साथ चुनावी रण में कूद चुके हैं। 17 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रचार के आखिरी सप्ताह में राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक चुके हैं। सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक प्रदेश भर के लगभग सभी इलाकों में लगातार पहुंचकर जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सूबे के अशोकनगर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से बड़ा वादा किया।