
ग्वालियर। मासूम के साथ दुष्कृत्य कर उसकी हत्या करने के मामले में गुरुवार को ट्रायल शुरू हो गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के पहले दिन मृतक बच्ची के माता-पिता की गवाही हुई। बाद में पिता ने पत्रकारों से चर्चा कहा, दरिंदे ने जो कृत्य किया है उसके लिए उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अर्चना सिंह की अदालत में दोपहर 12 बजे से गवाही शुरू हुई, जो लंच के बाद शाम 5:30 बजे तक चली। इस दौरान पिता ने घटना की जानकारी देते हुए अभियोजन कथा की पुष्टि की।
वीडियो में दिख रहा जितेन्द्र ही है : पिता
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि रात को बालिका के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। सुबह जब पास के जंगल में तलाश कर रहे थे तब कुछ मोती मिले, ये मोती उस बालिका द्वारा पहनी गई माला के थे। इसके बाद और आगे बढ़े तब बेटी की लाश मिली थी। उसके नाक में खून लगा था। बाद में उस मार्ग के सीसीटीवी खंगाले गए। उन्होंने पुष्टि की कि जो आरोपी बालिका को ले जा रहा था वह जितेन्द्र ही था। गुरुवार को पिता की गवाही तो पूरी हो गई लेकिन मां की गवाही शेष रहने से शुक्रवार को फिर गवाही होगी।
यह भी पढ़ें: सकते में शहर : फुसलाकर बच्ची को ले गया दरिंदा, खून से लथपथ मिला शव, किया दुष्कर्म
शासन की ओर से अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने शासन का पक्ष रखा। ग्वालियर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में आए इस पहले मामले में आरोपी जीतेन्द्र कुशवाह की जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थिति दर्ज की गई। हाईकोर्ट द्वारा पूर्व में दिया गया आदेश इस मामले में सार्थक हुआ है।
अब इस मामले में अगले दिन 6 जुलाई को भी गवाही होगी। प्रकरण की सुनवाई बंद कमरे में हो रही है। प्रकरण में कुल 36 लोगों की गवाही होना है। अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में आई इस बालिका के साथ आरोपी जीतेन्द्र कुशवाह ने उसे बहला-फुसलाकर ले जाकर कैंसर पहाडी पर दुष्कृत्य कर हत्या कर दी थी।
Published on:
06 Jul 2018 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
