
धर्म सरल है मगर उस पर चलना कठिन है: प्रतीक सागर महाराज
ग्वालियर/सोनागिर. धर्म सरल है मगर उस पर चलना कठिन है। कठिन उनके लिए है जो चलना नहीं चाहते हैं। सहज सरल धर्म का मार्ग जीने के लिए भगवान महावीर स्वामी द्वारा बताए अङ्क्षहसा, सत्य, अचौर्य, शील और अपरिग्रह को जीवन में जीने की कोशिश करना चाहिए। एक छोटी सी कोशिश आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाने में कारण बनेगी। अगर हम धर्म का ऐसा स्वरूप बनाते हैं तो पूरी दुनिया धर्म का आचरण करने के प्रति स्वयं समर्पित हो जाएगी। तब यह धरती किसी भगवान का मंदिर और तीर्थ बन जाएगी। धर्म सात्विक और पवित्र जीवन जीने का दिव्य मार्ग है। यह केवल नरक से बचाने के लिए यह स्वर्ग पाने के लिए नहीं अपितु मन के विकारों को शांत करने के लिए और कषायों से मुक्ति प्राप्त करने के लिए है। उक्त विचार क्रांतिवीर मुनि प्रतीक सागर महाराज ने आचार्य पुष्पदंत सागर सभागृह में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि धर्म इंसानियत की दहलीज पर प्रेम और मोहब्बत का जलता हुआ चिराग है। इस चिराग का उपयोग आगजनी के लिए नहीं सबके जीवन को रोशन करने के लिए करना चाहिए। सूरज की किरणें अपनी छाया बनाने के लिए नहीं होती। अपितु अंधेरे को मिटाकर रोशन होने के लिए होती है। धर्म के सिद्धांतों का उपयोग एक दूसरे के बीच विवाद करने के लिए नहीं अपितु मन और स्वभाव के परिवर्तन के लिए करें। उससे जीवन में शांति और प्यार का जन्म होगा। प्रेम, शांति और आनंद के धन को एटीएम से निकालना है तो उसका पासवर्ड है धर्म की आराधना। जैन मुनि ने कहा कि अहंकार हथौड़े की तरह है और विनम्रता चाबी की तरह है। हथौड़े से ताला टूटता है पर चाबी से ताला खुल जाता है। अहंकारी व्यक्ति जहां घरवालों के दिल से उतर जाता है वही विनम्र व्यक्ति पड़ोसियों के दिल में भी जगह बनाने में सफल हो जाता है। जाति, कुल, जमीन, जायदाद इन सबका उपयोग कीजिए। अभिमान नहीं जीवन का अंतिम सत्य यही है। जीवन के अंत में ६ फीट जमीन दो गज कफन का टुकड़ा नसीब हो जाए तो समझ लेना आपने जीवन की बाजी जीत ली है।
इंसान धन से नहीं मर्यादा से आदरणीय है
मुनि प्रतीक सागर महाराज ने कहा कि इंसान धन से नहीं मान मर्यादा से आदरणीय होता है। पायल २ हजार की होकर भी पैरों में रहती है वहीं एक रुपए का सिंदूर हमारे सिर पर सम्मान पाता है। दो हाथ उठाकर आप १० लोगों को जीत नहीं सकते हैं। पर दो हाथ जोडक़र आप लाखों लोगों के दिलों को जीत सकते हैं। विनम्रता की जड़े बहुत गहरी होती है।
Published on:
22 Jul 2020 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
