24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rewa Gang Rape: मोहन सरकार पर भड़के जीतू पटवारी, दिया बड़ा बयान- सरकार अलग से बनाए ‘जंगलराज विभाग’

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रीवा में हुई गैंग रेप की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगल राज है। सरकार पर हमला करते हुए बोले, प्रदेश में गृह विभाग नाम का कुछ नहीं बचा है। एक अलग से जंगलराज विभाग बनाना चाहिए।...

2 min read
Google source verification
Rewa Gang Rape Case

Rewa Gang Rape Case: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने रीवा में हुई गैंग रेप (Gang Rape) की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगल राज है। प्रदेश में गृह विभाग नाम का कुछ नहीं बचा है। एक अलग से जंगलराज विभाग बनाना चाहिए। रीवा की जो घटना हुई है, वह काफी भयावह है।

पति को पेड़ से बांधा जाता है और उसकी पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया जाता है। देश में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई है। प्रदेशवासियों इस पर लगाम लगाओ। बेटियों का सम्मान बचाना है तो भाजपा पर लगाम लगानी होगी। यह मौका बुधनी व विजयपुर की जनता को मिला है। जीतू पटवारी ने यह बयान ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चर्चा में दिया। वे विजयपुर सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल हुए।


जीतू पटवारी बोले- रामनिवास खोटा सिक्का, जनता जान गई

पटवारी ने कहा, विजयपुर की जनता जान चुकी है कि रामनिवास खोटा सिक्का है। 25 साल से भाजपा की सरकार है और रामनिवास विधायक थे। वहां का विकास नहीं हुआ। विजयपुर की जनता सबसे गरीब है। नवजातों की सबसे ज्यादा मौत हो रही है। युवाओं के पास नौकरी नहीं है। स्कूल नहीं है। विजयपुर में रामनिवास व भाजपा दोनों मिल गए हैं, लेकिन कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव जीत रहा है।


बच्चे को बड़ों के बीच में नहीं बोलना चाहिए


पटवारी ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को लेकर कहा कि उन्हें बड़ों के बीच में नहीं बोलना चाहिए। बच्चे हैं बच्चे की तरह रहना चाहिए। बुधनी से कांग्रेस की सीट है। यहां पर कांग्रस जीत रही है। अभी तक बुधनी से मुख्यमंत्री जीतते थे। इस बार भाजपा की हालत खराब है। हर बेटा अपने पिता आदर्श मानता है, लेकिन वह दिग्विजय सिंह को सीख दे रहे हैं। यह सभ्यता नहीं है। कार्तिकेय की भाषा अहंकार की प्रतीक है।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी, 1 नवंबर का स्थानीय अवकाश घोषित, एक साथ मिलेंगी दो छुट्टियां