Saurabh Sharma Case: परिवहन विभाग (आरटीओ) के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा औैर उसकी काली कमाई में साझेदार चेतन सिंह गौर के ग्वालियर स्थित घरों पर भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मनी लॉण्ड्रिंग के केस में दबिश दी है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक ईडी की टीमें इन दोनों के घरों पर पहुंचीं। चूंकि सौरभ और चेतन दोनों ही भोपाल में रह रहे हैं, इसलिए उनके सूने घरों में गार्ड और नौकरों को जगाकर टीम अंदर दाखिल हुई। वहीं चेतन का घर सूना पड़ा था, इसलिए वहां ताला तोडक़र तलाशी लेने पहुंची थी। ईडी की तलाशी देर शाम तक चलती रही। 14 घंटे तल चली कार्रवाई में सौरभ के घर से दस्तावेज जब्त किए गए। वहीं बैंक लॉकर और खाते सील किए गए।