25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौरभ की टीम में थे RTO के रिटायर्ड अधिकारी, सहकर्मी कर रहे चौंकाने वाले खुलासे

Saurabh Sharma Case Update: सौरभ शर्मा केस में आए दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, सौरभ के साथ काम करने वाले लोग आए दिन उसके राज खोल रहे हैं। लेकिन जांच एजेंसियों को अब सौरभ शर्मा के पकड़े जाने का इंतजार है, तो इधर सियासी गलियारों में भी लगातार हलचल बनी हुई है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 9 Jan 2025, 11:07 AM IST

Saurabh Sharma Case Update

Saurabh Sharma Case: आरटीओ में सिपाही की नौकरी में सौरभ शर्मा की काली कमाई का खेल तो खुल गया है। अभी तक गोरखधंधा सिर्फ सौरभ और उसके परिवार के इर्द गिर्द ही घूम रहा है। इसमें शामिल बाकी चेहरे पर्दे के पीछे ही हैं, जबकि परिवहन विभाग में सौरभ के सहकर्मी अब भी कुछ और चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं।

सहकर्मियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

उनके हिसाब से सौरभ के साथ काली कमाई के खेल में परिवहन विभाग के लोग तो शामिल थे। इनके अलावा रिटायर्ड परिवहन निरीक्षक (आरटीआई) और परिवहन उपनिरीक्षक (टीएसआई) भी उसकी टीम मेंबर थे। सौरभ का चिट्ठा तो खुल गया है, लेकिन बाकी टीम मेंबर जांच एजेंसियों की नजर से बाहर हैं।

सौरभ शर्मा का हाथ आना जरूरी

जांच एजेसियों की थ्योरी में पहले सौरभ शर्मा का हाथ में आना जरूरी है। उसके मुंह से ही परिवहन विभाग में सात साल तक चले कमाई के खेल का खुलासा होना जरूरी है। सौरभ ही बताएगा कौन क्या गुरुमंत्र देता था। कैसे उसने सिर्फ सात साल की सिपाही की नौकरी में पूरे विभाग पर कब्जा जमा लिया। उसके सामने सब क्यों चुप थे। अभी तक तो सौरभ की कमाई का ही खुलासा हुआ है। इससे ज्यादा अहम कड़ी तो पूरे खेल को जमाने वालों का उजागर होना है।

तेज हो रही राजनीति


बुधवार को पिछोर (शिवपुरी) से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने आरटीओ में काली कमाई के खेल के पीछे कांग्रेस के पूर्व विधायक पर निशाना साधा है। विधायक लोधी का कहना है जांच टीम भी सच को खंगालने में लगी हैं। सौरभ शर्मा को इस खेल का खिलाड़ी बनाने में एक कांग्रेस नेता की भूमिका सामने आ सकती है। विधायक लोधी बुधवार को एसपी दफ्तर में किसी परिचित की शिकायत लेकर आए थे।

ये भी पढ़ें: आज से बदल गई महाकाल भस्म आरती की व्यवस्था, टिकट बुकिंग के लिए नहीं लगेगी लंबी लाइन

ये भी पढ़ें: HMPV वायरस को लेकर AIIMS में अलर्ट, आइसोलेशन वार्ड तैयार, ये 7 लक्षण दिखें तो पहुंचे अस्पताल