
ग्वालियर. सिंधिया रियासत की महारानी और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का शनिवार की सुबह ग्वालियर में अलग अंदाज देखने को मिला। महल से निकलकर 'महारानी' प्रियदर्शनी राजे सिंधिया मॉर्निग वॉक करने के लिए कैंसर पहाड़ी पहुंची। पहले तो उन्होंने पहाड़ी पर वॉक करने आने वाले लोगों से बातचीत की और फिर वहीं पर पकौड़ी का स्टॉल लगाने वाले एक युवक के पास पहुंची। जहां उन्होंने पकौड़ी का स्वाद चखा और स्टाल लगाने वाले युवकों के साथ सेल्फी भी ली। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का ये अलग अंदाज शहर में चर्चा का विषय बन गया है।
सेल्फी विथ 'रानी साहिबा'
महल में रहने वाली 'महारानी' प्रियदर्शनी राजे सिंधिया जब शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर शहर में निकलीं तो पहले तो लोगों को भरोसा नहीं हुआ। वो मॉर्निंग वॉक करते हुए आम आदमी की तरह कैंसर पहाड़ी पहुंचीं। जहां उनका सहज सरल और अलग अंदाज भी देखने को मिला। वो पहाड़ी पर चाय नाश्ते के स्टॉल पर पहुंची और वहां पर लोगों के बीच पकौड़ी का न केवल लुत्फ उठाया बल्कि पकौड़ी का स्टॉल लगाने वाले युवकों के साथ अपने मोबाइल से सेल्फी भी क्लिक की। करीब तीन घंटे तक प्रियदर्शनी राजे सिंधिया लोगों के बीच रहीं और उनसे मुलाकात कर बातचीत की।
देखें वीडियो-
कैंसर पहाड़ी का नाम बदलने पर की चर्चा
कैंसर पहाड़ी पर मॉर्निंग वॉक करते हुए वहां आने वाले लोगों से बातचीत करते हुए प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कैंसर पहाड़ी का नाम बदलने को लेकर चर्चा की। लगभग 3 घंटे तक लोगों के बीच बैठकर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने बातें की लोगों के हाल-चाल को जाना और लोगों से पहाड़ी के नामकरण को लेकर पर्ची पर नाम कलेक्ट किए, लोगों से राय मशवरे के बाद कैंसर पहाड़ी का नाम शीतल संजीवनी पहाड़ी सहित दो अन्य नामों पर मंथन हुआ।इस दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा कि अक्सर वह यहां से शिवपुरी सुलतानगढ़ गुना सहित अन्य जगह जाने के लिए निकलती है, इसलिए यहां पर रहने वाले लोगों को वो जानती भी है, लेकिन उन्हें हमेशा से कभी अच्छा नहीं लगा कि इस खूबसूरत पहाड़ी का नाम कैंसर पहाड़ी है,जबकि यहां मध्य प्रदेश के 2 बड़े हॉस्पिटल हैं ,जो लोगों को नया जीवन दे रहे हैं साथ ही खूबसूरत प्लांटेशन और खुली हवा मौजूद है फिर भी इसे कैंसर पहाड़ी के नाम से जाना जाता है जिसे सुनकर शहर के साथ ही बाहर से आने वाले लोग भी नेगेटिव फील करते हैं, यही कारण है कि सबके साथ मिलकर पहल की है कि लोग यहां का नाम कुछ ऐसा रखें जिसे सुनकर पॉजिटिव फील हो।
देखें वीडियो-
Published on:
10 Dec 2022 09:37 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
