
MP News :मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित बिजौली के जंगल में जुआ खेलने गए युवक की लावारिस हालत में कंटीली झाड़ियों के बीच घने जंगल संददिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया ये भी जा रहा है कि, जुए के फड़ पर पुलिस की रेड पड़ने के चलते युवक मौके से भागा था। अब उन्हीं पुलिसकर्मियों पर युवक की हत्या का आरोप लग रहा है, जिन्हें देखकर युवक जंगल से भागा था।
मृतक के स्वजनों का कहना है कि, वो जुआ खेलने गया था तो उसे पकड़कर थाने लाना था। सिर्फ 20 हजार रुपए और बाइक छीन ली। घटना के बाद इलाके में तनाव के हालात हैं। स्वजन और मृतक के रिश्तेदार, परिचित आक्रोशित हैं। मौत के कारण अभी ज्ञात नहीं है।
जानकारी के अनुसार 25 मार्च को शमशाद खान अपने घर से 20 हजार रुपए लेकर दोस्त मोनू के साथ बिजौली के जंगल में जुआ खेलने गया था। उसके साथ दो लोग और थे। तभी सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों ने दबिश दी, जिससे बचने के लिए वहां मौजूद सभी अलग-अलग दिशा में भागे। तभी से शमशाद लापता था। अब शुक्रवार को उसकी लाश मिली। उसकी लाश झाड़ियों में उल्टी पड़ी थी। बता दें कि, शमशाद पर पहले से जुआ खेलने के मामले में कई प्रकरण दर्ज हैं।
शमशाद के भाई रशीद खान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, जब शमशाद नहीं मिला तो पुलिस ने कहा वह हाइवे पर भागा है। रशीद का आरोप है कि, टीआई प्रीति भार्गव और पुलिसकर्मियों ने थाने बुलाया और 20 हजार रुपए और बाइक ले जाने के लिए कहा। सरगना शिब्बू यादव, राहुल यादव यहां राजनीतिक रसूखदारों के संरक्षण से जुआ खिलवा रहे थे। जहां पूरी फोर्स ने उसे गुरुवार को ढूंढा, ड्रोन उड़ाया गया, वहीं लाश मिली है। इससे संदेह है कि पुलिसकर्मियों ने ही उसके साथ अप्रिय घटना की है। वहीं साथ जुआ खेलने गए मोनू ने भी गाड़ी की चाबी छीनना व 20 हजार रूपए लेना बताया।
मामले को लेकर एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि, बड़ा जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी, जिसमें संदेहियों में शमशाद भी शामिल था। वो पुलिस को देख भाग निकला, लेकिन पुलस , उसका शव मिला है। मौत का कारण क्या रहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद सपष्ट हो पाएगा।
Updated on:
29 Mar 2025, 3:21 PM IST
Published on:
29 Mar 2025, 3:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.