3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से पेट्रोल पंप पर ‘शक्ति दीदी’, वाहनों में भरेंगी पेट्रोल-डीजल, एमपी के इस शहर में शुरू हुई योजना

Shakti Didi Yojana: मध्य प्रदेश की संगीत नगरी ग्वालियर में शक्ति दीदी योजना शुरू, कई सुविधाओं का मिलेगा लाभ, सुरक्षा के बीच पेट्रोल पंप पर करेंगी काम...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 2 Jan 2025, 1:24 PM IST

Shakti didi Yojana

इनसेट- कलेक्टर ने बैठक में शक्ति दीदी योजना को लेकर दिए निर्देश.

Shakti Didi Yojana: अब शहर के पेट्रोल पर महिलाएं डीजल व पेट्रोल भरने की जिम्मेदारी निभाएंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने शक्ति दीदी योजना शुरू की है। 2 जनवरी को दोपहर 12 बजे ग्वालियर शहर के 5 पेट्रोलपंप पर अलग- अलग महिलाएं एक साथ यह काम शुरू करेंगी। इसी के साथ जिले में शक्ति दीदी योजना की शुरुआत होगी। कलेक्टर रुचिका चौहान ईदगाह कंपू के समीप स्थित सुविधा पेट्रोल पंप पर शक्ति दीदी पहल के शुभारंभ के दौरान मौजूद रहेंगीं।

साल के पहले दिन कलेक्ट्रेट के सभागार में पेट्रोलियम तेल कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल व एचपीएल, पेट्रोलपंप संचालक, खाद्य व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं फ्यूल डिलेवरी वर्कर के लिए चयनित शक्ति दीदियों की बैठक ली।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने बैठक में मौजूद पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों से कहा कि वे अपने पेट्रोल पंप पर महिला कर्मचारी के लिए अलग से मशीन निर्धारित करें। साथ ही उन्हें फ्यूल डिलेवरी वर्कर का काम करने के लिए प्रशिक्षण भी दिलाएं।

सुविधा के साथ सुरक्षा भी

महिला कर्मचारियों को निर्धारित वेतन के साथ-साथ बीमा व भविष्य निधि कटौत्रा का लाभ दिया जाए। महिला कर्मचारी को यूनीफार्म भी दी जाए। महिला फ्यूल वर्कर के लिए सुबह 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक का समय निर्धारित करने के लिये भी कहा। इन सभी सुविधाओं के साथ ही पेट्रोल पंप्स पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्ती और निगरानी का प्रबंध रहेगा। यह योजना महिलाओं के लिए नए रोजगार अवसर प्रदान करने के साथ ही उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरणादायक पहल है।

यहां सबसे पहले होगी शुरुआत

- संस्कृति पेट्रोल पंप न्यू कलेक्ट्रेट

- सुविधा पेट्रोल पंप ईदगाह के समीप

-कम्पू, वैश्य और मुखर्जी पेट्रोल पंप पड़ाव आरओबी

- दर्शन फ्यूल स्टेशन पिंटो पार्क

-सांई राम पेट्रोल पंप चेतकपुरी पर शक्ति दीदी फ्यूल भरेंगी

ये भी पढ़ें: डस्टबिन में नोट की गड्डी बांधने वाली झल्ली से समझ जाते थे ATM में कितना पैसा, जहां रकम ज्यादा वहीं लूट

ये भी पढ़ें: एमपी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर, महाकाल दर्शन करने जा रहा थे सभी