
खरमास समाप्त होने के बाद विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण सहित अन्य शुभ कार्य आरम्भ हो गए हैं। इस साल सबसे अधिक शहनाइयां फरवरी माह में गूंजेंगी। फरवरी महीने में सबसे ज्यादा 20 दिन विवाह मुहूर्त हैं। जबकि साल में सबसे कम अप्रेल में पांच दिन ही विवाह मुहूर्त हैं। जबकि, दिसंबर में 10, मार्च में 9, जुलाई में 8, अक्टूबर में 6 नवंबर में 9 दिन विवाह मुहूर्त रहेंगे। फरवरी माह में कई शुभ मुहूर्त होने के चलते उपनयन, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण आदि शुभ कार्य भी होंगे।
मुंडन : 21 फरवरी को 11:30 बजे से पूरे दिन, 22 को 06:54 से दोपहर 01:24, 29 फरवरी को 06:46 बजे से दिनभर शुभ मुहूर्त हैं।
जनेऊ संस्कार : 11 फरवरी को 17:39 से रात तक, 12 को 07:03 से 14:56 बजे तक, 14 को 11:31 से 12:10 तक, 19 को 06:57 से 21:20 तक और 29 फरवरी को 06:47 से 10:22 बजे तक।
नामकरण : 01, 02, 04, 08, 11, 14, 18, 21, 22, 25, 26 और 29 फरवरी को।
विवाह मुहूर्त : फरवरी में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27 व 29 फरवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
गृह प्रवेश : गृह प्रवेश के लिए 12 को 14:56 से 17:44, 14 को 07:01 बजे से 10:43 बजे तक, 19 को 06:57 से 10:33, 26 को 06:50 से 18:31 व 28 फरवरी को 18:18 से 20:04 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेंगे।
(ज्योतिषाचार्यों के अनुसार)
Updated on:
01 Feb 2024 11:07 am
Published on:
01 Feb 2024 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
