
अस्पताल में एसआई ने किया हंगामा: ICU वार्ड में घुसकर कर्मचारियों से की गाली-गलौज, लाइन अटैच
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक अस्पताल के अंदर एक पुलिसकर्मी द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर ने अस्पताल के ICU वार्ड में घुसकर वहां मौजूद स्टाफ के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि स्टाफ द्वारा अपशब्दों का विरोध किए जाने पर सब इंस्पेक्टर ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की है।
वहीं, इस मामले का खुलासा असप्ताल में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ। दरअसल, अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में ये पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ के बीच बवाल बढ़ता देख मामले में एसएसपी ने एक्शन लेते हुए एसआई को लाइन अटैच कर दिया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
घटना का वीडियो आया सामने
मिली जानकारी के अनुसार ये पूरी घटना डीडी नगर स्थित जीवन रक्षक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की है। व्यक्तिगत विषय को लेकर सब इंस्पेक्टर ने अस्पताल कर्मियों को धमकाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि एसआई रामकिशोर जोशी महाराजपुरा थाने में पदस्थ है। फिलहाल इस पूरे मामले में एसएसपी ने पुलिसकर्मी को लाइन अटैच करते हुए मामली की जांच शुरु कर दी है।
Published on:
16 Oct 2023 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
