
(फोटो सोर्स: पत्रिका)
Heavy Rain Alert: एमपी के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। ग्वालियर में वर्तमान में बंगाल की खाड़ी से आया कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया। मानसून ट्रफ लाइन शिवपुरी की ओर खिसक गई। स्थानीय प्रभाव से बारिश की संभावना बनी हुई है लेकिन तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। इस कारण उमस भरी गर्मी से राहत रहेगी।
दरअसल मानसून आगमन के बाद से ब्रेक पर नहीं गया है। इस कारण लगातार बारिश जारी रही। अब तक 369 मिमी बरस (लगभग 14.53 इंच) चुका है। औसत बारिश के आधे हिस्से की बारिश हो चुकी है, लेकिन अगला सिस्टम दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है। इस कारण दूसरे सप्ताह में भारी बारिश की संभावना रहेगी।
वहीं शहर में दिनभर बादल छाए रहे, दोपहर में गरज-चमक के साथ 20 मिनट तेज बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मौसम विभाग ने एमपी के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पन्ना, दमोह, सतना, मऊगंज, सीधी, रीवा, जबलपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही झाबुआ, रतलाम, राजगढ़, मंदसौर, हरदा, विदिशा, सागर, सीहोर, नर्मदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बालाघाट, पांढुर्णा, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मंडल, सिंगरौली, छतरपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, गुना, निवाड़ी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Updated on:
03 Jul 2025 04:58 pm
Published on:
03 Jul 2025 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
