
भाभी से इश्क का शक, विकलांग भाई की ईंट मारकर हत्या
छोटे भाई ने ईंट से विकलांग बड़े भाई का सिर फोडक़र उसकी हत्या कर दी। रात भर उसकी लाश किराए के मकान में तीसरी मंजिल पर पड़ी रही। बुधवार दोपहर को उसी मकान में कमरा देखने के लिए दूसरा किराएदार आया तब हत्या पता चली। शाम को हत्यारोपी हाथ आ गया। उसने खुलासा किया भाभी से उसे इश्क है। बड़े भाई को पता था। इसी मसले पर दहशरे की रात झगड़ा हुआ। गुस्से में ईंट उठाकर उसके सिर में मार दी तो वह मर गया। तीन मंजिल का पूरा मकान सूना था। इसलिए किसी को कुछ पता नहीं चला तो हत्या कर निकल गया।
बिजलीघर रोड (गोल पहाडिय़ा) पर बंटी बाल्मीकि 34 की हत्या हो गई। उसकी लाश गुडिय़ा राठौर के मकान में तीसरी मंजिल पर कमरे में औंधे मुंह पड़ी मिली। इसी बस्ती में बंटी का पुश्तैनी मकान है। चार भाईयों के साथ बंटी उसमें ही रहता था। राजकुमार बाल्मीकि ने बताया बंटी छोटा भाई था।
उसका पत्नी सरोज से आए दिन झगड़ा होता था। इसलिए बंटी ने पुश्तैनी मकान को छोडक़र थोडी दूर पर गुडिय़ा राठौर के मकान में तीसरी मंजिल पर 3 अक्टूबर को कमरा किराए से लिया था। नवदुर्गा के बाद सामान शिफ्ट करने वाला था।
गुडिय़ा के पति का निधन हो चुका है। अयोध्यानगरी में उसका दूसरा मकान है। गुडिय़ा वहां भांजे के साथ रहती है। बुधवार शाम को पता चला कि बंटी की हत्या हो गई। उसकी लाश गुडिय़ा के मकान में लावारिस पड़ी है।
भाभी से इश्क, इसलिए मकान बदला
पुलिस ने बताया बंटी बाल्मीकि 34 विकलांग था। पिता के निधन के बाद उसके हिससे में करीब 40 हजार रुपया आया था। उसे सूद पर देता था। इसी कमाई से उसने ई रिक्शा भी खरीदा था।
उसे बस्ती में रहने वाला रुपेश 300 रुपए रोज ठेके पर चलाता था। बंटी की पत्नी सरोज का देवर सुनील से प्रेम प्रसंग था। करीब एक साल पहले बंटी को दोनों के रिश्ते की भनक लगी थी। इसलिए बंटी और सुनील में झगड़ा होता था। इसलिए बंटी ने किराए से कमरा लिया था। दशहरे की रात को सुनील ने उसकी हत्या कर दी।
दशहरे पर भाई का कत्ल
भाभी सरोज और उसके बीच रिश्ते की वजह से बंटी खुन्नस रखता था। सरोज ब्यूटी पार्लर पर काम करती है। दशहरे पर परिवार ने माता विसर्जन किया। सरोज ब्यूटी पार्लर चली गई। बंटी को शराब पीना थी, इसलिए रुपेश को ब्यूटी पार्लर भेजा।
सरोज से किराए के कमरे की चाबी मंगवाई। दोनों वहां शराब पी रहे थे। रात को सरोज ब्यूटी पार्लर से निकल कर किराए के मकान पर पहुंची तो वह (सुनील) भी सरोज का पीछा करता हुआ वहां पहुंच गया। उसे देखकर बंटी भडक़ गया।
दोनों को झगड़ा करते देखकर सरोज तो घर लौट गई, रुपेश भी भाग गया। बंटी और उसमें मारपीट हो गई। गुस्से में ईंट उठाकर बंटी के सिर में मारी। वह गिर पड़ा, फिर ईंट का एक वार और उसके सिर पर किया तो उसकी मौत हो गई। भाई की हत्या कर वहां से भाग गया।
(जैसा कि हत्यारोपी सुनील ने पुलिस को बताया)
हत्यारोपी गिरफ्तार, वारदात का खुलासा किया
विकलांग की हत्या में उसका छोटा भाई पकड़ा गया है। उसने जुर्म की हामी भरी है। किस तरह हत्या की है उसका खुलासा किया है। आरोपी से और पूछताछ की जा रही है।
षियाज केएम लश्कर सीएसपी
Published on:
26 Oct 2023 01:21 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
