उस दौरान कुछ जेडओ के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी, जिसके चलते शहर में चारों तरफ गंदगी खत्म होने से शहर साफ दिखाई देने लगा था, लेकिन अब हालात बिगड़ रहे हैं। जेडओ एवं अन्य अफसरों ने फील्ड में निकलना बंद कर दिया है, जिसके चलते सफाई के लिए तैनात एक हजार से अधिक ठेका कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं हो रहा है, इसका खमियाजा शहर भुगत रहा है।