
ग्वालियर/भिंड। स्कूल बच्चों के लिए दूसरा घर होता है। बच्चे यहां एक बेहतर इंसान बनने के लिए शिक्षा लेते है,लेकिन भिंड में स्कूल एक मासूम बच्ची के लिए बुरी याद बन गया। यहां उस पर एक बेरहम टीचर ने बर्बरता की सभी हदें पार कर दी। शिक्षक ने बच्ची को बेरहमी से पीटा। मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही कि जब बच्ची के अभिभावकों ने इसकी शिकायत करना चाही तो शिक्षक ने अपनी गलती मानने के बजाय पैरेंट्स से गाली गलौच शुरू कर दी। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भिंड के वार्ड क्रमांक१८ में स्थित बॉयस टाउन स्कूल के शिक्षक अश्वनी शर्मा ने क्लास वन में पढऩे वाली बच्ची को जानवारों की तरह पीट डाला। बच्ची तैबा उमरान हुसैन निवासी इमामबाड़ा की रहने वाली है और उसका कसूर इतना था कि वो टीचर का दिया हुआ पाठ याद करके नहीं आई थी। जब क्लास में टीचर ने बच्ची से पाठ सुनाने को कहा तो वो सुना नहीं पाई। इस बात पर गुस्साए टीचर ने मासूम बच्ची की बुरी तरह से पिटाई कर डाली।
परिजनों ने शिकायत की तो उनसे की गाली गलौच
बच्ची को बुरी तरह से मारने के बाद जब बच्ची ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो उसके बाद वे सब टीचर से शिकायत करने स्कूल पहुंचे, लेकिन उनके होश उस वक्त उड़ गए जब टीचर अपनी गलती पर शिकायत सुनने को तैयार ही नहीं हुआ और उलटे बच्ची के परिजनों से गाली गलौच करने लगा।
चाइल्ड लाइन से शिकायत के बाद पुलिस ने की एफआईआर
परिजन जब स्कूल शिकायत करने पहुंचे तो वहां उनको गाली गलौच करके भगा दिया गया। बच्चे के पिता ने तत्काल चाइल्ड लाइन को किया फोन चाइल्ड लाइन टीम के दीपक,अखिलेंद्र को मामले की सूचना दी। टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सिटी कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरु कर दी।
Updated on:
30 Aug 2017 03:03 pm
Published on:
30 Aug 2017 01:08 pm
