
पहली बारिश में ही दरकने लगा तीन करोड़ से बना जिला पंचायत भवन
ग्वालियर. फरवरी में लोकार्पित हुए सभी सुविधाओं से लैस और आधुनिक तकनीक से निर्मित आधुनिक जिला पंचायत भवन में बारिश के साथ ही दरारें आना शुरू हो गई हैं। अभी तक तीन बार बारिश हुई है और इस दौरान ही भवन की बुनियाद के आसपास की जगह खाली हो गई है। इसके साथ ही खुली जगह में पानी भरने से 3.71 करोड़ के स्ट्रक्चर के धंसने का भी खतरा हो सकता है।
यह स्थिति तब है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया ने सिर्फ सिर्फ पांच महीने हुए हैं, अब जुलाई चल रहा है और बारिश भी ज्यादा नहीं हुई है, इसके बाद भी भवन में दरारें आने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
दरअसल, संयुक्त राजस्व भवन और म्यूजिकल फाउंटेन के साथ ही जिला पंचायत के नए भवन का लोकार्पण हुआ था। लोकार्पण के दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र ङ्क्षसह सिसोदिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नङ्क्षसह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे थे। जबकि मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र ङ्क्षसह तोमर वर्चुअल शामिल हुए थे। लोकार्पण समारोह में यह बताया गया था कि पूरे भवन का डिजाइन इस तरह से बनाया गया है कि सभी कक्षों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे। इसके साथ ही भवन के सभी तलों को दिव्यांग फ्रेंडली, ईको फ्रेंडली बनाया गया है। आधुनिक भवनों में शामिल जिला पंचायत भवन में निर्माण गुणवत्ता भी सभी मानकों पर खरी रहेगी। हालांकि, अब निर्माण गुणवत्ता पर ही प्रश्र चिन्ह लग रहा है।
इतनी जगह में बना है भवन
-1.7 हैक्टेयर जगह मेंं पूरा भवन और कैंपस बनाया गया है।
-3.71 करोड़ रुपए की लागत से वर्ष 2013 में निर्माण शुरू हुआ था।
यह है स्थिति
- मुख्य गेट के दोनों ओर मौजूद कच्ची मिट्टी में पानी भरने से साइड में बने स्ट्रक्चर दरकने लगे हैं।
- पूरे भवन की बुनियाद के पिलर के साथ सपोर्ट के लिए बनाई गई नींव में भी दरारें दिख रही हैं।
- बारिश होने के बाद दीवारों में सीलन आने लगी है, इससे मजबूती पर फर्क पड़ेगा।
इनका कहना है
जिला पंचायत भवन को पूरी तरह से सुविधा युक्त बनाया गया है। बारिश की वजह से हो सकता है, कहीं-कहीं पानी बैठने की समस्या हो रही हो, इसको हम सही करा लेंगे। जल निकास को लेकर जरूर अभी तक कुछ काम कराना बेहद जरूरी है।
आशीष तिवारी,सीईओ-जिला पंचायत
Published on:
22 Jul 2022 06:10 pm
