
टे्न में चूहे ने कुतरी यात्री की उंगली, दूसरे यात्री के पैर पर सीट गिरी
ग्वालियर. ट्रेनों में सफर करना अब आसान नहीं है। अगर आप एसी कोच में यात्रा कर रहे हैं तो सीट पर सफाई होने के बावजूद भी कॉकरोच या चूहों का शिकार होना पड़ सकता है। ऐसे ही रविवार को दो अलग- अलग ट्रेनों में दो मामले देखने को मिले।
पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सपे्रस के ए- वन कोच की बर्थ 49 पर अहमदाबाद से लुधियाना जा रहे जनप्रीत सिंह की उंगली को चूहे ने कुतर लिया। हुआ यह कि अपने परिवार के साथ यात्रा करने पर वह अपनी सीट पर दोपहर २ बजे के आसपास ट्रेन जब झांसी पहुंचने के बाद ग्वालियर के लिए रवाना हुई तो वह अपनी सीट पर लेटकर मोबाइल चला रहे थे। उसी दौरान चूहे ने उनकी उंगली कतर ली। इससे उंगली में खून निकलने लगा। यात्री ने इसकी जानकारी टीटीई को दी। इसके बाद ग्वालियर स्टेशन पर कंट्रोल के माध्यम से सूचना आने के बाद डॉक्टर ने आकर दवा लगाई और पट्टी की। वहीं हरिद्वार से चलकर ग्वालियर आ रही उत्कल एक्सप्रेस में कोच ए- वन की बर्थ ३२ पर निजामुद्दीन से राउरकेला की यात्रा कर रहे एक यात्री के पैर पर सीट गिर गई। जिससे यात्री का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया। यात्री के चोट की सूचना ट्रेन में पदस्थ टीटीई ने कंट्रोल को दी। इसके बाद ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर डॉक्टर ने पहुंचकर यात्री के पैर की पट्टी करके दवाई दी।
इसके बाद ट्रेन को झांसी के लिए रवाना किया गया। यात्री राघवेन्द्र शरण इस कोच में यात्रा कर रहे थे। यात्री शौचालय जाने के लिए बर्थ नंवर १९ पर सामने वाली सीट पर पैर रखकर बैठ गए। तभी ऊपर की बर्थ उनके पैर पर जा गिरी। जिससे यात्री के अंगूठे में फैक्चर हो गया।
किराया पूरा सुविधाएं तक नहीं
इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए है। जिसमें एसी कोच में कॉकरेच के साथ चूहों की शिकायतें आई है। कई बार तो यात्रियों के सामान तक का नुक्सान हो चुका है। इसके बावजूद भी रेलवे इस पर गंभीर नहीं है। जब यात्री पूरा किराया देता है तो उसे सुविधाएं भी पूरी देना चाहिए।
Published on:
07 Jan 2019 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
