5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 करोड़ की लागत से बने चुनार डैम की पाल क्षतिग्रस्त

जेसीबी से मिट्टी खोदकर रोका पानी-प्रशासन की सक्रियता से हादसा टला, कारम डैम की तरह ही हो सकता था बड़ा हादसा

2 min read
Google source verification
25 करोड़ की लागत से बने चुनार डैम की पाल क्षतिग्रस्त

25 करोड़ की लागत से बने चुनार डैम की पाल क्षतिग्रस्त

सरदारपुर. क्षेत्र में बीते दो दिनों से हो रही तेज बारिश से सभी नाले नदी उफान पर हैं। तालाब भी लबालब भर गए हैं। तेज बारिश के चलते ग्राम पंचायत वड़लीपाड़ा क्षेत्र में बने चुनार डैम के पाल पर बने स्लूज गेट की मिट्टी धंसने से करीब 10 फीट का गहरा गड्ढा हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी से पाल हुए गड्ढे को भरने के साथ उसकी मरम्मत कराई। पाल के क्षतिग्रस्त की सूचना डैम के निचले स्तर के गांव के लोगों को जैसे ही पता चली सभी घबरा गए और बड़ी संख्या में डैम पर पहुंच गए। थोड़ी देर के लिए ग्रामीणों की जान सांसत में आ गई।

गड्ढे को भरने तक डटे रहे अधिकारी
करीब पांच वर्ष पूर्व वड़लीपाड़ा में २५ करोड़ की लागत से चुनार बांध का निर्माण किया गया था। डैम का पानी झाबुआ जिले की सीमाओं के लगे विभिन्न गांवों से माछलिया घाट तक जाता है। करीब 20 से 25 गांव बांध किनारे निवासरत हैं। सुबह बांध के चौकीदार ने पाल पर बने सलूज गेट की मिट्टी बहने से गड्ढा होने की सूचना ङ्क्षसचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद एसडीएम राहुल चौहान, तहसीलदार मुकेश बामनिया, ङ्क्षसचाई विभाग एसडीओ राहुल ठाकुर, थाना प्रभारी संजय कुमार रावत समेत अन्य जनप्रतिनिधि स्थिति को देखने के लिए मौके पहुंचे। पाल की मिट्टी धंसने से करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। जिसे जेसीबी एवं पोकलेन से भरा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सास ली और अपने घरों की ओर रवाना हुए।

पांच साल पहले हुआ था निर्माण
सिंचाई विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इसकी लागत 25 करोड़ रुपए थी। 15 करोड़ मुआवजा बांटा गया था। बांध बनने से 1620 हेक्टेयर भूमि लिफ्ट इरीगेशन से ङ्क्षसचाई होती है। सरदारपुर तहसील के ग्राम पिपलिया भान, लालपुरा, वड़लीपाड़ा, सरोदा, दुधिकांच, दत्तीगांव, जूनापानी सहित विभिन्न गांवों को ङ्क्षसचाई के लिए पानी मिलता है।

डैम निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप
इधर मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने डैम के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए घटिया काम करने की शिकायत की। कारम डैम की तरह चुनार बांध में भ्रष्टाचार होने पर जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कारम डैम की तरह ही कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यदि भ्रष्टाचार नहीं हुआ होता तो 5 साल में ही डैम की पाल क्षतिग्रस्त नहीं होती।

स्थिति सामान्य, ङ्क्षचता की कोई बात नहीं
&डैम की पाल पर मिट्टी बहने से गड्ढा हो गया था। जेसीबी की मदद से गड्ढे को भर दिया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। ङ्क्षचता की कोई बात नहीं। डैम के जलस्तर पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। डब्ल्यूआरडी का अमला लगा है। वेस्टवेयर से पानी भी निकल रहा है।
राहुल चौहान, एसडीएम, सरदारपुर