
किले पर फिर सुनाई दी घोड़ों की टाप, दो सेना आमने-सामने
तमिल फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन’ का 25 अगस्त तक चलेगा शूट
ग्वालियर.
ग्वालियर किला एक बार फिर घोड़ों की टापों से गूंज गया। सैनिक युद्ध अभ्यास करते नजर आए तो अगले ही पल दो सेनाएं आमने सामने दिखीं। ऐसा मंजर किले ने पहले भी देखा था। अंतर इतना है कि पहले राजाओं के समय असल में यह हुआ था और आज तमिल फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन’ की शूटिंग में यह दृश्य देखने को मिले। फिल्म के माध्यम से इतिहास एक बार फिर दोहराया गया। पूरे दिन किले की अलग-अलग लोकेशन पर शूट हुआ। इसके लिए किला गेट दरवाजा, विक्रम महल, किला तलहटी को चुना गया। कई एक्शन सीन शूट हुए। यह फिल्म मद्रास टाकीज के बैनर तले तैयार हो रही है। इसके डायरेक्टर मणिरत्नम हैं।
चेयान विक्रम पर आधारित सीन के लिए डुब्लीकेट
इस दिन प्रकाश राज और ऐश्वर्या लक्ष्मी पर सीन फिल्माए गए। चेयान विक्रम पर आधारित सीन के लिए उनके डुब्लीकेट का सहारा लिया गया। शहर में फिल्म का पहला भाग शूट हो रहा है। दूसरे हिस्से की शूटिंग ओरछा में हो चुकी है। यह फिल्म साहित्य पर आधारित है। फिल्म के तीन भाग रहेंगे। यह पहली फिल्म होगी, जिसके तीन भाग रखे गए हैं। फिल्म का प्रदर्शन 21 अक्टूबर को तमिल में ही होगा। हिंदी डबिंग की अभी उम्मीद नहीं है।
150 लोकल कलाकारों को मिला मौका
इस फिल्म में शहर के लगभग 150 कलाकारों को मौका मिल रहा है। ये कलाकार सेना का हिस्सा बन रहे हैं। फिल्म में 30 घोड़े, हाथी की डमी और तांगे के शूट हो रहे हैं। शूटिंग मैनेजमेंट शहर के अनुज श्रीवास्तव संभाल रहे हैं।
अंतिम दिन आएगी ऐश्वर्या
फिल्म की शूटिंग 25 अगस्त तक चलेगी। ऐश्वर्या राय बच्चन अंतिम दिन फोर्ट पहुंचेगी। उनके दो शूट होने हैं।
Published on:
23 Aug 2021 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
