28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी से मिलेगी राहत, 8 से 12 मई के बीच हो सकती है बारिश

Monsoon Update 2024: मध्यप्रदेश में समय से पहले मानसून के दस्तक देने की संभावना है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय घेरे विकसित हो रहे हैं, जिससे मौसम बिगड़ेगा।

2 min read
Google source verification
weather update today

weather updates: मध्यप्रदेश में हवा में नमी आना शुरू हो गई है, हल्के बादल छाने लगे हैं। तापमान भी कम हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में 8 से 12 मई के बीच आंधी और बारिश की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी आना शुरू हो गई है, जिससे हल्के बादल छाएंगे। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। गर्मी बढऩे पर शाम को मौसम बिगड़ जाएगा। 8 से 12 मई के बीच आंधी व बारिश की संभावना बनेगी।

बुधवार को सुबह हवा शांत थी, जिसकी वजह से सुबह 11:30 बजे तक तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका। इस कारण सुबह तक गर्मी से राहत रही, लेकिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच राजस्थान से गर्म हवा आई, जिससे तापमान में उछाल आ गया। तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे दिन में गर्मी की चुभन अधिक रही। रात में भी तापमान बढ़कर 28.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे रात में भी अधिक गर्मी रही।

कश्मीर में आ रहा पश्चिमी विक्षोभ

● जम्मू-कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इस विक्षोभ की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय घेरे विकसित हो रहे हैं, जिससे मौसम बिगड़ेगा।

● अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आएगी। नमी की वजह से बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

● तीसरे सप्ताह में लू की दस्तक हो सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने तीसरे सप्ताह में लू की संभावना जताई है और चौथे सप्ताह में नौ तपा शुरू होंगे।

कब कैसा मौसम

समय तापमान

सुबह 05:30 -29.4

सुबह 08:30- 31.4

सुबह 11:30- 37.6

दोपहर 02:30- 41.2

शाम 05:30- 38.8

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग