किसानों ने अधिकारियों को दी जानकारी
भितरवार, बागवई, चरखा, इकहरा, गड़ाजर, पचौरा सहित अन्य गांवों के आसपास पेड़ों पर कब्जा जमाए बैठे इन टिड्डी दलों को देख किसानों के होश उड़ गए। धान की नर्सरी करने वाले किसान भयभीत होकर अपने -अपने खेतों पर पहुंच गए और विभिन्न उपाय कर टिड्डियों को भगाया। वहीं किसानों ने इन टिड्डियों की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों को दी जिस पर अधिकारियों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी और टिड्डी दल से बचाव के आवश्यक उपाय बताए।