दुकानदारों का कहना है कि डबरा और भितरवार का बाजार गांवों से चलता है। ग्रामीण खरीदारी करने 11 बजे के बाद ही आ पाते हैं,ऐसे में वे अगर सुबह दुकानें खोल भी देंगे तो खाली बैठे रहेंगे। मुश्किल से उन्हें दुकानदारी के लिए दो से तीन घंटे मिलेंगे। ऐसे में उन्हें काफी घाटा उठाना पड़ेगा। दुकानदारों को कहना है कि वैसे भी दो महीने तक टोटल लॉक डाउन में उनकी कमर टूट गई है,जैसे-तैसे दुकानें खुली तो संभल रहे थे कि अब प्रशासन ने फिर से दो दिन दुकानें बंद करने का फरमान जारी कर दिया है।