1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिप-टिप बरसा पानी डांसिंग गर्ल को कलेक्ट्रेट से नोटिस, बुरी फंसी ग्वालियर की ये लड़की

Gwalior News: नए कानून में धारा 163 का पहला प्रतिबंधात्मक आदेश… ग्वालियर दुर्ग सहित ऐतिहासिक इमारतों और सार्वजनिक स्थलों पर वीडियो शूट के लिए अब अनुमति अनिवार्य

2 min read
Google source verification
Gwalior News

ग्वालियर कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर किया था हिला देने वाला डांस, वीडियो वायरल होने से मुश्किल में आई ग्वालियर गर्ल।

Gwalior News: नए कानून के तहत अब ग्वालियर में सार्वजनिक स्थलों पर शूटिंग, वीडियो रील व फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर वीडियो शूट करने के लिए अनुमति अनिवार्य होगी। बिना अनुमति ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


नए कानून के तहत जिले में पहला प्रतिबंधित आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने कलेक्ट्रेट की सीढिय़ों पर एक युवती के फूहड़ डांस का वीडियो वायरल होने के बाद इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किए। एक जुलाई से पहले धारा 144 के तहत प्रतिबंधित आदेश जारी किए जाते थे, लेकिन एक जुलाई से देश में तीन नए कानून लागू हुए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में प्रतिबंधित आदेश अब धारा 163 के तहत जारी किए जाएंगे।


बिना अनुमति रील-वीडियो बनाया तो वैधानिक कार्रवाई


अब कोई भी बिना अनुमति के ग्वालियर में ऐतिहासिक इमारत, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शासकीय कार्यालय, सार्वजनिक स्थान, न्यायालय, पार्कों में वीडियो या रील नहीं बना सकेगा, ऐसा करने पर साइबर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं कलेक्ट्रेट की सीढियों पर रील बनाने वाली युवती की साइबर पुलिस ने शालिनी पाराशर के नाम से पहचान की है। हालांकि उसका पता नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे ई-मेल पर नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है।


टिप-टिप बरसा पानी के वीडियो ने मचाया बवाल


दरअसल इंस्टाग्राम पर टिप-टिप वर्षा पानी…… गाने पर एक लडक़ी डांस कर रही है। यह डांस कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर कर रही थी। एक मिनट 8 सेकेंड का वीडियो बनाया है। वीडियो के बैकग्राउंड में कलेक्ट्रेट की सीढी व बिल्डिंग दिख रही है। कलेक्ट्रेट बंद होने के दौरान इस वीडियो को बनाया गया है। इस वीडियो को लेकर एसडीएम अशोक चौहान के पास शिकायत की है। इस डांस से कलेक्ट्रेट की गरिमा प्रभावित हुई।


इस तरह से लेनी होगी अनुमति

  • यदि कोई सार्वजनिक स्थान पर वीडियो रील, शूटिंग व फोटोशूट करना चाहता है तो उसे संबंधित विभाग में आवेदन देना होगा। उसके कंटेंट संबंधित विभाग को बताने होंगे। अनुमति के बाद लिखित सूचना पुलिस अधीक्षक ग्वालियर व संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को सूचना देनी होगी।

ये भी पढ़ें: 16 साल बाद अमरवाड़ा में खिला कमल, जानें कमलनाथ के गढ़ कांग्रेस की हार पर क्या बोले एमपी सीएम मोहन यादव

Story Loader