तस्करों से पूछताछ के बाद ये तो स्पष्ट है कि, वो ये माल मणिपुर से राजस्थान ले जा रहे थे। तस्करों द्वारा खुलासे से ये भात भी स्पष्ट है कि, ड्रग्स माफियाओं के टारगेट पर राजस्थान के टॉप शहर हैं। राजस्थान के ज्यादातर बड़े शहर पर्यटन और सांस्कृतिक के लिहाज से विदेशियों के आने-जाने का केंद्र है। ऐसे शहर में हेरोइन की डिमांड ज्यादा रहती है, इसलिए टीम तस्करों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि, माल कहां ठिकाने लगाया जाना था। साथ ही, दोनों के मोबाइल को निगरानी में लिया गया है। फिलहाल, तस्करों को 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है। टीम का मानना है कि, पूछताछ में आरोपियों से और भी कई खुलासे हो सकते हैं।