मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने टीम गठित करते हुए बरखेड़ा, ताल, सितामउ, गरौठ, मंदसौर और आलोट के विभिन्न ईलाकों में दबिश दी। इसके अलावा, रतलाम सायबर सेल रतलाम से भी मदद ली गई। साथ ही, शहर के आसपास के संदेहियों के साथ साथ वाहनों की भी तलाशी ली गई। इसके बाद पुलिस को विश्वस्त सुचना पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो पीकअप वाहन पता चला की नामली रोड पर आरोपी देखे गए हैं। पुलिस ने तत्काल ही मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।