
ग्वालियर। मोबाइल नंबर और बैंक एकाउंट समेत अन्य कार्यों के लिए आधार जरूरी कर दिया गया है। लेकिन ऐसे में आधार कार्ड की बढ़ती मांग को देखते हुए इसके गलत इस्तेमाल होने की आशंका भी बढ़ गई है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(यूआईडीएआई) ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए आप घर बैठे पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड का कहां कहां इस्तेमाल हुआ है। आपको कुछ गड़बड़ी नजर आती है, तो आप आसानी से इसकी शिकायत भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट यूआईडीएआई डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑथेंटिकेशन विकल्प पर क्लिक करना होगा और आधार नंबर डालना होगा। कुछ भी गड़बड़ी नजर आई तो टोल फ्री नंबर 1947 पर शिकायत की जा सकती है।
इसकेलिए आपको वेबसाइट यूआईडीएआई डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा। यहां आपको ऑथेंटिकेशन विकल्प दिखेगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने नई विंडो खुलेगी। यहां आपको आधार नंबर डालना होगा। इसके साथ ही नीचे दिया गया कैप्चर भी दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपको यह बताना होगा कि आपको कब से कब तक की जानकारी चाहिए। ओटीपी जनरेट करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आधार के साथ रजिस्टर आपके मोबाइल पर आपका ओटीपी आएगा। ओटीपी एंटर करते ही आपको उस समय सीमा अवधि के दौरान की सारी जानकारी भी मिल जाएगी, जो आपने ओटीपी जनरेट की है।
"ग्वालियर/श्योपुर। देश के सबसे स्वच्छ नदियों में शुमार चंबल नदी के घडिय़ाल अभयारण्य क्षेत्र में मछलियों की 33 प्रजातियां सर्वाइव कर रही हैं। ये स्थिति सामने आई है घडिय़ाल अभयारण्य प्रबंधन के विशेष सर्वे में, जो पिछले महीने कराया गया। इसमें अभयारण्य क्षेत्र के 435 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में मछलियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।"
Published on:
29 Dec 2017 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
