16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेट मैदान में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गेंदबाजों को जमकर धोया, खूब लगाए चौके-छक्के

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्रिकेट के मैदान में जमकर चौके-छक्के लगाते नजर आए।

2 min read
Google source verification
jyotiraditya sindhia play cricket

क्रिकेट मैदान में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गेंदबाजों को जमकर धोया, खूब लगाए चौके-छक्के

अपने गृह क्षेत्र यानी ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बार फिर अलग-अलग अंदाज देखने को मिला है। सभाओं में भाषण देने और लगातार विभागीय कार्यों में व्यस्त रहने के लिए पहचाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शनिवार को एक बार फिर अलग अंदाज देखने को मिला। आपको बता दें कि, आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्रिकेट के मैदान में जमकर चौके-छक्के लगाते नजर आए।

आपको बता दें कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को शहर में आयोजित दक्षिण प्रीमियर क्रिकेट लीग के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां टीम मेंबर्स को खेलते देख वो खुद को रोक नहीं पाए और कार्यक्रम के दौरान ही खुद क्रिकेट खेलने मैदान में पहुंच गए। सिंधिया के कहने पर मैदान में मौजूद खिलाड़ियों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए बैट उनके हाथ में दे दिया। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में जमकर चौके-छक्के लगाते नजर आए।

यह भी पढ़ें- भाजपा को एक साथ पांच झटके : हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए 5 दिग्गज नेता


चर्चा में आया सिंधिया का अलग अंदाज

इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समापन समारोह कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। बताया जा रहा है कि, छत्री मंडी खेल मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा था। सिंधिया के द्वारा क्रिकेट खेलने का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर भी खासा चर्चा का विषय बन गया है।


ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर हैं सिंधिया

गौरतलब है, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ये अंदाज लगातार देखने को मिल रहा है। क्रिकेट प्रीमियर लीग के कार्यक्रम में पहुंचते हैं तो वो क्रिकेट खेलने से अपने आप को नहीं रोक पाते। सिंधिया का क्रिकेट काफी प्रिय खेल है और वो लगातार उनमें चौके और छक्के लगाते हुए देखे जा सकते हैं। बता दे, सिंधिया इन दोनों ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।