
घर में सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, कवेलू हटाकर वारदात की आशंका
झाबुआ. राणापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुधाशाला में घर में सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन का कहना है किसी ने छप्पर से कवेलू हटाकर गोली चलाई। हालांकि ये बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। लिहाजा पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। घटना की जानकारी लगते ही शुक्रवार सुबह एसपी अगम जैन, एएसपी पीएल कुर्वे और एसडीओपी बबिता बामनिया दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए राणापुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
घटना गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात करीब दो से ढाई बजे की बताई जा रही है। ग्राम बुधाशाला निवासी मकना पिता भुरजी परमार (45) अपने घर में सो रहा था। घर में उसके अलावा उसकी पत्नी शीबा, बड़ी बेटी सुमी, छोटी बेटी संदू, बेटा मनीष और दामाद ङ्क्षपटू भाबोर निवासी लिमडी भी सो रहे थे। जैसे ही गोली चलने की आवाज आई, घरवालों की नींद खुल गई। मकना की कमर के नीचे गोली लगने से वह खून से लथपथ पड़ा था।
उसके बेटे मनीष और दामाद ङ्क्षपटू दौड़ते हुए बाहर गए, लेकिन अंधेर की वजह से उन्हें कोई नजर नहीं आया। इसके बाद घायल अवस्था में मकना को उपचार के लिए दाहोद ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार सुबह एसपी अगम जैन और एएसपी पीएल कुर्वे के साथ एफएसएल टीम बुधाशला पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन किया। इसके बाद एसपी आवश्यक दिशा निर्देश देकर रवाना हो गए।
हर पहलू पर जांच कर रहे हैं
&बुधाशाला में हुई ग्रामीण की हत्या के मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लेंगे।
बबिताबामनिया,
एसडीओपी, झाबुआ
पुलिस इन ङ्क्षबदुओं पर जुटी जांच में
घरवालों का कहना है कि छप्पर के कवेलू हटाकर गोली मारी गई। सवाल यह उठता है कि यदि कोई छप्पर पर चढ़ता तो आवाज जरूर आती।
गोली चलाकर भागते समय भी अन्य कवेलू न तो टूटे और न ही अपनी जगह से थोड़े भी खिसके, जो कि संभव नहीं है।
मकना के पास उसकी पत्नी और दोनों बेटियां सो रही थी। इसके बावजूद गोली चलाने वाले ने अंधेरा होने के बाद भी सिर्फ मकना पर ही निशाना लगाया। इतना शार्प शूटर यहां नहीं हो सकता।
ये भी है जांच के ङ्क्षबदु
मकना का दामाद ङ्क्षपटू भाबोर सीमावर्ती गुजरात राज्य के लिमड़ी में रहता है। वह गुरुवार शाम को ही बुधाशाल आया था और रात में ये घटना हो गई।
बेटा मनीष गुजरात में मजदूरी करता है। वह भी दो दिन पहले ही लौटा था।
मकना का उसके बड़े भाई मंगा से जमीन विवाद चल रहा है। यह भी जांच का एक अहम ङ्क्षबदु है।
Published on:
19 Nov 2022 12:13 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
