
एक 14 साल का लड़का अपने घर से संदिग्ध हालत में लापता हो गया। तफ्तीश के दौरान जब पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो लड़का साड़ी पहनकर जाते हुए नजर आ रहा है। घटना ग्वालियर के आनंद नगर इलाके की है जहां एक मल्टी में रहने वाला नाबालिग 18 दिसंबर से लापता था। नाबालिग घर असली के साथ नकली जेवरात और कुछ नकदी लेकर भी भागा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
18 दिसंबर को घर से गायब हुआ था नाबालिग
आनंद नगर मल्टी में रहने वाला 14 साल का नाबालिग छात्र 18 दिसंबर को अचानक गायब हो गया था। छात्र के पिता ने बताया कि वो पत्नी के साथ जरुरी काम से बाहर गए हुए थे और दोनों बेटे स्कूल गए हुए थे। लेकिन जब शाम को वो वापस घर पहुंचे तो बड़ा बेटा घर पर नहीं था। छोटे बेटे से पूछा तो उसने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। बड़े बेटे के कमरे में देखा तो उसके कपड़े गायब थे और पत्नी की करीब 5 तोला सोने की ज्वेलरी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी व कुछ कैश भी गायब था। पत्नी की एक साड़ी भी नहीं थी। पहले बेटे को तलाशा लेकिन जब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी।
मां की साड़ी पहनकर घर से भागा
पुलिस ने मामले की जांच शुरु की और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक सीसीटीवी में मां की साड़ी पहने नाबालिग जाते हुए नजर आया है। साड़ी और हाथ में पकड़े हुए बैग से माता-पिता ने उसकी पहचान की है। परिजन ने बताया कि नाबालिग अक्सर स्कूल के ड्रामा में लड़कियों का किरदार निभाता था इसलिए शायद उसे साड़ी पहनने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। नाबालिग घर से तीन बैग व कपड़ों के साथ ही पुश्तैनी जेवरों के साथ मां की आर्टीफिशियल ज्वेलरी व कुछ कैश रुपए लेकर भागा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- रतलाम में होटल के बाथरूम में नहा रही लड़की का वेटर बना रहा था वीडियो, रंगेहाथों पकड़ाया
Published on:
21 Dec 2023 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
