17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Board exam की कॉपी चेक करने वाले टीचर्स के लिए जरूरी खबर…

MP News: शिक्षकों की जिम्मेदारी विभाग ने अधिक बढ़ा दी है, क्योंकि अभी तक उन्हें प्रतिदिन 30 उत्तर पुस्तिकाएं जांचनी थीं, लेकिन अब रोजाना 45 से 60 कॉपियों का मूल्यांकन करना होगा।

2 min read
Google source verification
Board exam copy check

Board exam copy check (Photo Source: AI Image)

MP News: माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा जारी रहने के साथ ही मूल्यांकन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। मंडल की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य दो चरणों में होगा, इसमें जिला स्तर पर मूल्यांकन कार्य का प्रथम चरण 22 फरवरी से शुरू होगा। जबकि दूसरा चरण तीन मार्च से शुरू होगा।

मंडल की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं सेंटर पर रखवाई जाएंगी। इसके बाद शिक्षकों द्वारा इन्हें चेक किया जाएगा। इस बार शिक्षकों की जिम्मेदारी विभाग ने अधिक बढ़ा दी है, क्योंकि अभी तक उन्हें प्रतिदिन 30 उत्तर पुस्तिकाएं जांचनी थीं, लेकिन अब रोजाना 45 से 60 कॉपियों का मूल्यांकन करना होगा।

समन्वयक संस्था में रहेगा मूल्यांकन केंद्र

हर साल की तरह इस बार भी मूल्यांकन कार्य समन्वयक संस्था ङ्क्षशदे की छावनी स्थित शासकीय कन्या उमा विद्यालय में कराया जाएगा। यहां उत्तर पुस्तिकाओं का सुरक्षित भंडारण और जांच की पूरी व्यवस्था भी की जा रही है।

मूल्यांकन के लिए 688 शिक्षक

कॉपियों के मूल्यांकन के लिए मंडल के निर्देश पर फिलहाल 688 शिक्षकों की लिस्ट तैयार की गई है। इन शिक्षकों को मूल्यांकन करने के लिए ट्रेङ्क्षनग करवाई जा रही है। कॉपी आते ही इन्हीं शिक्षकों में से ड्यूटी लगाई जाएगी।

दो चरणों में होगा मूल्यांकन

प्रथम चरण (22 फरवरी से) : अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, इतिहास, कृषि और विज्ञान विषयों की कॉपियां जांची जाएंगी।

द्वितीय चरण (3 मार्च से) : अन्य विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा।

प्रति कॉपी तय मानदेय

  • हाईस्कूल की एक उत्तर पुस्तिका पर 15 रुपए
  • हायर सेकंडरी की उत्तर पुस्तिका पर 16 रुपए

भत्ते की व्यवस्था: मुख्यालय के बाहर से आने वाले शिक्षकों को 180 रुपए वाहन भत्ता और स्थानीय शिक्षकों को 130 रुपए भत्ता दिया जाएगा।

ऐप से लगेगी हाजिरी, तभी मिलेगी कॉपी

इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को तकनीक से जोड़ा गया है। शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य शुरू करने से पहले मोबाइल ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। बिना ऐप पर उपस्थिति दर्ज किए उन्हें उत्तर पुस्तिकाएं नहीं दी जाएंगी। इतना ही नहीं, प्रतिदिन जांची गई कॉपियों का रिकॉर्ड ऐप और रजिस्टर दोनों में अपडेट करना अनिवार्य होगा। निरीक्षण दल भी ऐप आधारित डाटा से मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी करेगा, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।