27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Alert 2023 : जम्मू कश्मीर से आ रहा तीव्र ‘पश्चिमी विक्षोभ’, 7 जून से झमाझम बारिश का Alert जारी

आज सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम पर होगा असर

2 min read
Google source verification
heavy_rain.jpg

Weather Alert

ग्वालियर। जम्मू कश्मीर में 6 जून को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, यह मौसम पर प्रभाव डाल सकेगा। इस कारण पूरे हफ्ते बारिश व आंधी रहेगी, लेकिन हवा में नमी होने की वजह से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है।

बीते दिन सुबह आसमान साफ होने से तेज धूप हो गई। सुबह 11:30 बजे तक गर्मी चटकने लगे, लेकिन हवा में नमी होने से मौसम में बदलाव आ गया। हल्के बादल छा गए और उमस भरी गर्मी होने लगी, जिससे लोग दिन में पसीना से तरबतर रहे। पांच घंटे तक दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उमस भरी गर्मी के आसार जताए हैं। हल्के बादल भी छाएंगे, कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है।

ये सिस्टम प्रभावी

● जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। राजस्थान में दो चक्रवातीय घेरे बने हुए हैं। छत्तीसगढ़ के ऊपर भी चक्रवातीय घेरा बना हुआ है।

● बिहार होते हुए एक ट्रफ लाइन बनी है, जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है।

● पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अरब सागर से नमी आ रही है।

● नमी की वजह से मौसम में उमस होने लगी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगे हिस्सों में तेज गर्मी हो सकती है।

कब आयेगा मानसून

पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस बार मानसून में देरी के आसार बन गए हैं। जो मानसून 15 से 20 जून के आसपास आना था, उसके अब 25 जून तक आने का पूर्वानुमान है। उससे पहले मौसम की लुकाछुपी का खेल जारी है। कभी बारिश होने लगती है तो कभी तेज गर्मी के साथ उमस लोगों को परेशान करती है। भू-अभिलेख शाखा के अनुसार पिछले 24 घंटे में रविवार सुबह आठ बजे तक जिले में 4.1 एमएम (मिलीमीटर) बारिश रेकार्ड हुई है। इसके बाद भी धूप-छांव रहने से हलाकान करने वाली गर्मी और उमस ने लोगों के सिर से पसीने छुड़ा दिए। मौसम विभाग की मानें तो न्यूनतम तापमान 25.5 और अधिकतम 40.5 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड हुआ है।

मौसम विभाग का कहना अभी पश्चिम की तरफ से हवाएं चल रही हैं, जिसकी दिशा 24 घंटे के बाद बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी। इस दौरान हवा, आंधी चलने के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। डॉ. तोमर ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मानसून के 25 जून तक आने का पूर्वानुमान है। मानसून दस्तक देते ही झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा।

कैसी रही पारे की चाल

05:30- 25.4

08:30- 31.8

11:30- 36.6

14:30- 37.4

17:30- 37.2

अधिकतम तापमान-39.0 डिसे

न्यूनतम तापमान-24.7 डिसे