23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Forecast : आज लगेगा धूल का गुबार, 21 जिलों में आ सकता है आंधी-तूफान, रहे सावधान

-20 मई से 21 मई के बीच शहर में लू दस्तक दे सकती है.......

2 min read
Google source verification
hyderabad_rain_pti_28062021_1200_0.jpg

Weather Forecast

ग्वालियर। शहर में लगातार तीसरे दिन भी मौसम बिगड़ गया। सुबह से लेकर दोपहर तक शहर भीषण गर्मी से तपा, लेकिन हवा में मौजूद नमी के कारण शाम को मौसम बदल गया। शाम को काली घटाएं छा गईं और 25 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज आंधी भी चली। इससे आमसान में धूल छा गई। आंधी के कारण शहर की रफ्तार थम गई। लोगों को वाहन चलाने में भी दिक्कत हुई। बिजली भी गुल हो गई। वहीं हवा में नमी घटने लगी है, इस कारण 19 मई को आसमान साफ हो जाएगा। लेकिन कई जगहों पर आंधी व बारिश हो सकती है। 20 मई से 21 मई के बीच शहर में लू दस्तक दे सकती है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था, जिसकी वजह से हवा में नमी आ रही थी। सुबह से लेकर दोपहर तक गर्मी बढ़ने पर नमी से बादल छा गए। शहर का मौसम बिगड़ गया। आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबादी से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे मौमस में ठंडक आ गई। सुबह 11:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा, इस कारण उमस भी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिसे अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिसे कम रहा। इस कारण रात के मौसम में ठंडक रही।

राजस्थान की हवाएं आने से बदलेगा मौसम

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, इससे अरब सागर से नमी आ रही है। नमी व गर्मी के कारण मौसम बदल रहा है। 18 मई को नमी घट जाएगी। हवा का रुख भी अब धीरे-धीरे बदलना शुरू हो जाएगा। 19 मई तक हवा का रुख पश्चिमी हो जाएगा। राजस्थान से गर्म हवा का आना शुरू होगा। राजस्थान के तपने की वजह से शहर का मौसम बदल जाएगा।

पारे की चाल

समय तापमान

05:30- 26.0

08:30- 33.8

11:30- 40.0

14:30- 41.6

17:30- 31.8


अधिकतम तापमान: 42.6 डिसे
न्यूनतम तापमान: 25.1 डिसे