
Weather Update
ग्वालियर। जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके सक्रिय होने से 30 से 31 मई के बीच शहर में बारिश, आंधी के आसार हैं। इन दो दिनों में बरसने वाले पानी से 64 साल का रिकार्ड टूटने के आसार हैं। क्योंकि 1959 पूरे महीने में 59.5 मिमी पानी बरसा था, इस बार मई में 47.3 मिमी पानी बर चुका है, औसत से 198 फीसद अधिक है। 1959 के रिकार्ड को टूटने के लिए 12.2 मिमी बारिश की जरूरत है।
जम्मू कश्मीर से छह पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुके हैं। इनके असर से मई की गर्मी का दम निकल गया। मई ज्यादा नहीं तप सका। बारिश व आंधी के दिन अधिक रहे। सातवा पश्चिमी विक्षोभ आ चुका है। इसका असर सोमवार को शहर में देखने को मिला। दोपहर बाद आसमान काली घटाएं छा गई। कहीं-कहीं बूदांबादी हुई, लेकिन झमाझम बारिश नहीं हो सकी। शाम के समय हुई बूंदबांदी से मौसम में ठंडक आ गई। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा और रात तापमान भी सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस कारण मौसम में ठंडक रही। इस कारण नौ तपा का पांचवा दिन भी नहीं तप सका है। पूरा दिन काफी राहत भरा रहा।
दूसरी बार मई बिना लू के विदा हो रहा
2021 में शहर आंधी बारिश का दौर चला था। इस कारण मई तप नहीं सका था। इस बार भी वैसी ही स्थिति है। आंधी व बारिश के कारण मई तप नहीं सका है। दूसरी बार मई बिना लू के विदा हो रहा है। क्योंकि मई का महीना भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है।
ये सिस्टम प्रभावी, जो मौसम को कर रहे प्रभावित
● जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। यह चक्रवातीय घेरा उत्तर प्रदेश व पश्चिम मध्य प्रदेश तक सक्रिय है।
● एक और चक्रवातीय घेरा छत्तीसगढ़ व तेलंगाना तक बना हुआ है। पश्चिम बंगाल के पास है। उत्तर से दक्षिण तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है।
● इन सभी कारणों से बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से पर्याप्त नमी आ रही है। चक्रवातीय घेरे नमी को बादलों के रूप में बदल रहे हैं।
● नमी मध्य प्रदेश के ऊपर इकट्ठा हो रही है। इस कारण बारिश व आंधी की संभावना है।
एक से डेढ़ सेंटीमीटर हो सकती है बारिश
डॉ. वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल का कहना है कि ग्वालियर चंबल संभाग होते हुए एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिससे नमी आ रही है। दो दिनों तक आंधी बारिश की संभावना है। एक से डेढ़ सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना है।
जानिए कैसी रही पारे की चाल
समय तापमान
सुबह 05:30- 22.6
सुबह 08:30- 29.6
सुबह 11:30- 34.0
दोपहर 14:30 -33.6
शाम 17:30- 34.0
अधिकतम तापमान: 35.8 मिमी
न्यूनतम तापमान: 21.3 डिसे
Published on:
30 May 2023 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
