20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवात ने बिगाड़ा मौसम, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Weather Update : आज से बारिश की गतिविधियां कम होंगी, बादल छंटने से बढ़ेगी ठंड, छाएगा कोहरा फसलों के लिए अमृत, किसान होंगे खुश, ठंड बढ़ने से जन-जीवन पर दिखेगा असर

less than 1 minute read
Google source verification
weather_news_update_rajasthan_uttarpradesh_weather_impact_in_mp.jpg

weather update जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इस कारण राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवातीय घेरे बने हुए थे। इससे अरब सागर से भी नमी आ रही है। इसके अलावा बंगाल खाड़ी में चक्रवातीय तूफान आया है, जिससे बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है। इस कारण शहर सहित अंचल का मौसम बदल गया है। ये सिस्टम मजूबत हो गए, जिसकी वजह से मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पांच दिसंबर से बारिश की गतिविधि में कमी आने लगेगी। बारिश से अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार बादल छंठने पर कोहरे बढ़ेगा, जिससे रात के तापमान में तेज गति से गिरावट आएगीऔर ठंड बढ़ेगी। सोमवार को दिन व रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। दिन व रात में ठंड एक जैसी रही।

बारिश से फसलों को फायदा
मौसम बदलने से रात में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उसके बाद सोमवार सुबह रुक-रुककर बारिश हुई। 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। 9 साल बाद दिसंबर में मावठ की बारिश हुई है। यह बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए, क्योंकि गेहूं, सरसों, चना की फसल को मावठ लग गई। भितरवार व चीनौर में अधिक बारिश दर्ज हुई है।

नौ साल में दिसंबर में बारिश की स्थिति
2014
24.9
2015
6.6
2016
00
2017
10.3
2018
1.8
2019
4.1
2020
00
202
13.8
2022
00

(बारिश का आंकड़ा मिमी में है। यह बारिश 24 घंटे में दर्ज हुई थी।)

समय तापमान
05:30 17.0
08:30 17.4
11:30 18.0
4:30 18.4
17:30 18.6


बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग