
Weather Update
ग्वालियर। जम्मू कश्मीर से आ रही ठंडी हवा के चलते बुधवार को दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। तापमान सामान्य से नीचे आने पर ठंड का अहसास हुआ। ठंडी हवा ने धूप का असर कम कर दिया, जिससे दिन में भी गर्म कपड़े पहनने पड़े। मौसम विभाग के अनुसार 23 नवंबर को तापमान स्थिर रह सकता है, लेकिन 24 नवंबर से बढऩा शुरू हो जाएगा। 25 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे 26 नवंबर को शहर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। राजस्थान में लगे हिस्सों में ज्यादा बारिश हो सकती है।
कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया। इस कारण रात में हवा का रुख उत्तर दिशा से हो गया। न्यूनतम तापमान गत दिवस की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से 12.4 डिसे पर आ गया। शहर में सुबह ठिठुरन बढ़ गई। सुबह 11 बजे तक ठंड का अहसास हुआ, जिससे लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले।
दिन में धूप ज्यादा तेज नहीं हो सकी। दोपहर में भी लोग पहली बार हल्के गर्म कपड़े पहनकर निकले। सूर्य अस्त के बाद ठंडक बढ़ गई। सडक़ किनारे लोग अलाव भी जलाने लगे हैं। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस (डिसे) की गिरावट आने से सामान्य से 0.4 डिसे कम रहा।
इसलिए आएगी बारिश
-जम्मू कश्मीर में अभी तक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आ रहे थे। कश्मीर के ऊपर हिस्से गुजर रहे थे, लेकिन इस बार का पश्चिमी विक्षोभ मजबूत है। अरब सागर से नमी आएगी। इस कारण शहर के मौसम में बदलाव आएगा।
-बारिश के कारण हल्का कोहरा भी दस्तक दे सकता है, क्योंकि नमी की वजह से कोहरा छाता है।
-इस महीने का सातवां पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव आएगा। इसके गुजर जाने के बाद ठंड तेज गति से बढेगी। रात के साथ-साथ दिन में भी गर्म कपड़े पहनने पड़ेंगे।
-गर्म कपड़े के कारोबारियों को ठंड का इंतजार
-शहर में गर्म कपड़े का मार्केट सज गया है, लेकिन इस मार्केट में गर्माहट नहीं दिख रही है। क्योंकि कड़ाके ठंड आने पर कपड़ों की बिक्री बढ़ती है। गर्म कपड़े के कारोबारियों को कड़ाके की ठंड का इतजार है।
- शहर में गर्म खाद्य सामग्री की दुकानें सज गई हैं। गजक भी आ गई है। ठंडक बढ़ने पर गर्म खाद्य वस्तुओं की बिक्री बढ़ती है।
पारे की चाल
समय तापमान
05:30- 14.0
08:30- 5.0
11:30- 23.6
14:30- 26.6
17:30- 22.4
Published on:
23 Nov 2023 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
