
Western Disturbance
Western Disturbance in mp: बसंत पंचमी के आते ही पूरे मध्यप्रदेश में मौसम करवट लेने लगा है। राजस्थान से आ रही गर्म हवा से कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया है। दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया और सर्दी घट गई। दिन व रात में सर्दी घटने की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई। क्योंकि सर्दी जल्द विदा होने से गेहूं, चना व सरसों का उत्पादन घट सकता हैं।
समय से पहले ही फसल पक जाएगी। दाना भी कमजोर हो जाएगा। सब्जियों की फसलें भी प्रभावित होंगी। रबी के सीजन की सब्जी जल्द खराब होने से महंगाई भी आ सकती है।
बीते दिन शहर सहित जिले में मध्यम से घना कोहरा छाया। ग्वालियर एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य रही, लेकिन सूर्योदय के बाद कोहरा छट गया। इससे धूप तेज हो गई। हवा में भी गर्माहट रही। दोपहर में धूप की चुभन बढ़ गई। इससे दिन में लोग धूप में खड़े नहीं हो पाए। हवा भी गर्म रही।
अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बीते दिन की तुलना में कोहरे से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई। जबकि न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात में भी सर्दी नहीं रही।
-जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पूर्वी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है।
-पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर 240 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है।
-नया पश्चिमी विक्षोभ 3 व 8 फरवरी को आएगा। जिससे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, राजगढ़, सीहोर सहित 28 जिलों में बारिश की संभावना बन रही है।
-इन सिस्टम की वजह से उत्तरी हवा नहीं चलेगी। इस कारण तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन बादल छाने से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।
समय तापमान
05:30- 13.6 डिग्री
08:30- 13.8 डिग्री
11:30- 22.0 डिग्री
14:30- 26.6 डिग्री
17:30- 24.2 डिग्री
Updated on:
03 Feb 2025 10:28 am
Published on:
03 Feb 2025 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
