21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में पश्चिमी हवाओं की एंट्री, 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather Update: मौसम विभागा का कहना है कि पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। अगले 2 दिन में हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
MP Weather Update

MP Weather Update

MP Weather Update: आने वाले दो दिनों में मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम फिर से करटव लेने वाला है। पश्चिमी हवा की वजह से शहर का मौसम भी बदल गया। बीते दिन तेज धूप होने की वजह से अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इस कारण दिन में धूप की चुभन बढ़ गई। रात में भी सर्दी का असर कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे में शहर का मौसम बदल सकता है। हवा का रुख फिर से उत्तर दिशा से होगा और सर्दी बढ़ेगी।

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। हवा का रुख पश्चिम दिशा से हो गया है। अरब सागर से नमी भी आ रही है। इन सभी कारणों से शहर का मौसम बदल गया। सुबह आसमान साफ होने से तेज धूप निकल रही है। दोपहर में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचने पर चुभन बढ़ गई है। धूप में खड़े होने पर गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं रात में भी मौसम बदल गया है।

ये भी पढ़ें: 'आयुष्मान भारत योजना' में बड़ा बदलाव, फ्री में करा सकेंगे 'नॉर्मल डिलिवरी'


25 जनवरी से फिर कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। अगले 2 दिन में हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। इससे प्रदेश एक बार फिर ठंडी हवा की चपेट में आएगा और दिन-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना है। वहीं इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, टीकमगढ़, टॉप न्यूज, देवास, नर्मदापुरम, भोपाल, मध्यप्रदेश, मुरैना, मौसम, रतलाम, रीवा, शहडोल, सतना, सागर में बारिश की संभावना भी बन रही है। जिसके बाद ठंड बढ़ सकती है।

कैसा रहा तापमान

बात तापमान की करें तो पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 7.6 डिग्री, कल्याणपुर में 7.9 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 8.6 डिग्री, मंडला में 8.8 डिग्री, मलाजखंड में 9.4 डिग्री और राजगढ़ में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों में ग्वालियर में सबसे कम 10.1 डिग्री रहा। भोपाल में 11.2 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री, जबलपुर में 11.4 डिग्री और इंदौर में पारा 13.6 डिग्री रहा।