एसपी ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान महिला अपने दो बच्चों के साथ आई थी। फिनाइल पीने के बाद मौके पर ही उसे उल्टियां शुरू हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसने पुलिस अधिकारियों से कहा कि, वो कई बार माधौगंज थाने में जाकर शिकायत कर चुकी है। लेकिन पुलिस उसकी बात नहीं सुनती। वो पुलिस के इस रवैय्ये से खासा परेशान है।