महिला रोशनी निवासी बेलखेड़ी, दमोह सास के साथ गोंडवाना एक्सप्रेस (Gondwana Express) से निजामुद्दीन से दमोह जा रही थी। रास्ते में ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और आगरा से धौलपुर के बीच में ज्यादा स्थिति बिगड़ने लगी। कुछ लोगों ने मदद के लिए फोन लगाए, इसके बाद मंगलवार रात आठ बजे ट्रेन को मुरैना स्टेशन पर दस मिनट के लिए रोका गया, तब महिला की डिलीवरी कराई गई।