16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 साल की बच्ची के मोबाइल पर भोपाल की महिला भेज रही पॉर्न वीडियो और अश्लील फोटोज

बच्ची की मां के मना करने के बाद भी नहीं मानी महिला तो बच्ची की मां ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत...

2 min read
Google source verification
gwalior.jpg

ग्वालियर. वो 11 साल की बच्ची के मोबाइल पर लगातार पॉर्न वीडियो और अश्लील फोटो भेज रही है। कई बार बच्ची की मां ने समझाया लेकिन महिला है कि मानने को तैयार ही नहीं। जिसके कारण अब बच्ची की मां ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है और जल्द ही आरोपी महिला की गिरफ्तारी की बात भी पुलिस कह रही है। जिस महिला पर बच्ची को अश्लील फोटो और पॉर्न वीडियो भेजने का आरोप है वो भोपाल की रहने वाली है।

ये है पूरा मामला...
मामला ग्वालियर के जनकगंज थाने का है जहां रुकमणी अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला ने इस बात की शिकायत दर्ज कराई है कि भोपाल की रहने वाली एक नेहा बरेलिया नाम की महिला लगातार उसकी 11 साल की बच्ची को पोर्न वीडियो और अश्लील फोटो व स्टोरीज भेज रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार फोन कर महिला को समझाया लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की जिसके बाद वो पुलिस के पास पहुंची। बच्ची की मां ने बताया कि इस तरह के वीडियो और फोटोज के कारण उसकी बच्ची के व्यवहार में बदलाव आ रहा है। बताया जा रहा है कि बच्ची को वीडियो और फोटोज भेजने वाली नेहा से बच्ची के पिता का विवाद चल रहा है और इसी विवाद का बदला लेने के लिए महिला बच्ची को अश्लील वीडियो और फोटोज भेज रही है। इतना ही नहीं महिला इससे पहले बच्ची की मां को भी इसी तरह से अश्लील फोटोज औऱ वीडियो भेजती थी। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जल्द ही महिला की गिरफ्तारी के लिए भोपाल टीम भेजने की बात कही है।

ये भी पढ़ें- रक्षा बंधन के दिन भाई-बहन को सांप ने डंसा, भाई की मौत