6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2017: श्रद्धा कपूर के साथ सुनसान आईलैंड पर ऐसा कुछ करना चाहते है टीम इंडिया के ये क्रिकेटर

नई गेंद से विकेट लेना भुवनेश्वर कुमार की सबसे बड़ी पहचान बन गई है। इस गेंदबाज ने अपनी सधी हुई गेंदबाज़ी से ऐसा समां बांधा है कि हर कोई उन्हें भारतीय क्रिकेट की एक बड़ी खोज बता रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Bhuvneshwar Kumar wants to take Shraddha Kapoor on a deserted island

Bhuvneshwar Kumar wants to take Shraddha Kapoor on a deserted island

आईपीएल 2017 के दौरान सनराइज़र्स हैदराबाद के स्टार गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार आजकल शानदार फॉर्म में हैं। नई गेंद से विकेट लेना भुवनेश्वर कुमार की सबसे बड़ी पहचान बन गई है। इस गेंदबाज ने अपनी सधी हुई गेंदबाज़ी से ऐसा समां बांधा है कि हर कोई उन्हें भारतीय क्रिकेट की एक बड़ी खोज बता रहा है। टीम इंडिया को शुरुआती कामयाबी दिलाने में उन्होंने ज़बरदस्त भूमिका निभायी है। साथ ही इस साल के टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाज़ को दी जाने वाली पर्पल कैप के हकदारों की लिस्ट में सबसे आगे हैं।

जब भुवनेश्वर से पूछा गया ये सवाल...

इस भारतीय क्रिकेटर का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में जब भुवनेश्वर से पूछा गया की वह किसके साथ सुनसान द्वीप पर वक्त बिताना चाहेंगे। जवाब में तीन नाम उन्होंने लिए जिसमे पहला नाम पूर्व कोच रवि शास्त्री तथा दूसरा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, लेकिन तीसरे नाम ने सभी को हैरान कर दिया, भुवी ने कहा वह बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के ज़ोरदार फैन हैं।

VIDEO:

वार्नर ने भुवनेश्वर की तारीफ में कहा..

भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर का अगला मैच शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने जा रहा है। वार्नर ने भुवनेश्वर की तारीफ में कहा था, अंतिम समय में किसी युवा को गेंद दो या फिर अपने अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर पर भरोसा करो। भुवनेश्वर अब विश्वस्तरीय गेंदबाज बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग