1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम ने एक साथ 22 ऑफिसों को किया चेक, 23 अधिकारी और कर्मचारी मिले नदारद, उसके बाद जो हुआ…

जिलाधिकारी आरपी पांडेय ने दिन के 11.45 बजे 22 कार्यलयों का निरीक्षण किया...

2 min read
Google source verification
DM RP Pandey inspection government offices Hamirpur News

डीएम ने एक साथ 22 ऑफिसों को किया चेक, 23 अधिकारी और कर्मचारी मिले नदारद, उसके बाद जो हुआ...

हमीरपुर. स्थानान्तरित मुख्य विकास अधिकारी का चार्ज लेने विकास भवन पहुंचे जिलाधिकारी आरपी पांडेय ने एक एक कार्यालय का निरीक्षण किया तो अधिकारियों और कर्मचारियों की पोल खुल गई। निरीक्षण के दौरान 23 अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले। इनमें से कुछ क्षेत्र भ्रमण पर मिले तो कुछ बगैर अवकाश प्रार्थना पत्र स्वीकृत हुए ही गायब थे। इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

डीएम ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी आरपी पांडेय ने दिन के 11.45 बजे 22 कार्यलयों का निरीक्षण किया। जिसमें 4 अधिकारी और 19 कर्मचारी गायब मिले। इस पर डीएम ने अनुपस्थिति के सम्बंध में स्थिति स्पष्ट करने एवं कार्यलय में उपस्थित न होने के कारण भ्रमण पंजिका में अनिवार्य रूप से दर्ज कर कार्यालय छोड़ने की निर्देश दिए। सुबह 9 से 11 बजे तक अधिकारी अपने अपने कार्यालय में उपस्थित रह कर आने वाले जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण सुनिश्चित करे। इसके बाद क्षेत्र भृमण पर जाएं विकास भवन के शौचालय से लेकर परिसर में गंदगी देख नाराजगी भी जताई। होर्डिंगसो को लोहे के फ्रेम में लगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीएम ने सीडीओ के कक्ष में विकास भवन स्थित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

कोई क्षेत्र भ्रमण के नाम पर तो कोई बगैर अवकाश के था गायब

डीएम के निरीक्षण के दौरान जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक सुरेशचन्द्र केसरवानी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर, ग्रामीण आजीविका मिशन के उपयुक्त जीशान रिजवी के वारे में क्षेत्र भृमण में होने की जानकारी दी गई। डीआरडीए के तकनीकी अन्वेषक अरुण कुमार शुक्ला नदारत थे। जिला विकास कार्यालय के प्रधान सहायक नसरत अली, मत्स्य विभाग के निरीक्षक एसके शुक्ला, उप दुग्धशाला बिकास अधिकारी कार्यालय की श्रीमती पारुल गोस्वामी कनिष्ठ सहायक बगैर अवकाश प्रार्थना पत्र स्वीकृति हुए नदारत थे। इसके अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी के वरिष्ठ लिपिक श्रीमती राजकुमारी कंचन व ग्राम पंचायत अधिकारी कुमारी ज्योत्सना कंचन, जिला कार्यालय अधिकारी श्रीमती माल सोनकर, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी कि सहुँचन्द्र, जिला कृषि रक्षा कार्यालय के प्रेमनारायण, सत्येंद्र कुमार सिंह कनिष्ठ सहायक, सहायक अभियंता लघु सिचाई के वरिष्ठ सहायक रामतेरस, जिला कृषि अधिकारी कार्यलय के अवर अभियंता वीरेंद्र सिंह, वाहन चालक राजेश कुमार ,भूमि संरक्षण अधिकारी सिचाई एवं जल संसाधन प्रथम कार्यालय के विकार अहमद मुंशी, विजय प्रकाश कनिष्ठ सहायक, मुलायम सिंह सिचाई पर्यवेक्षक, कुमारी अंजू देवी कनिष्ठ सहायक, छांगर प्रसाद नदारत मिले जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यलय के नितिन कुमार भी नदारत मिले।

Story Loader