13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा में मची भगदड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत कई ने निर्दलिय दाखिल किया पर्चा

कुछ पुराने नेताओं ने तो निर्दल चुनाव लडऩे की घोषणा भी कर दी है, जिससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

2 min read
Google source verification
bjp

bjp

हमीरपुर. यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए जैसे-जैसे राजनीतिक पार्टियों द्वारा टिकट फाइनल किए जा रहे हैं, वैसे-वैसे टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ता और नेता बगावती तेवर में नजर आने लगे हैं। हमीरपुर में भी भाजपा से टिकट कटने के बाद कई कार्यकर्ता बगावत पर उतर आए हैं और निर्दल चुनाव लडऩे का मन बना रहे हैं। कुछ पुराने नेताओं ने तो निर्दल चुनाव लडऩे की घोषणा भी कर दी है, जिससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें... समाजवादी पार्टी कार्यालय में शिवपाल समर्थकों का हंगामा, लगाई लाग, मारपीट

विधायक के करीबी को मिला टिकट, तो फूटा गुस्सा

निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के एलान के बाद से ही मुख्य दलों में बगावत के सुर फूटने शुरू हो गए हैं। सपा, भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों को कुरारा और सुमेरपुर नगर पंचायत में अपनों के वार झेलने पड़ रहे हंै। सुमेरपुर नगर पंचायत में भाजपा ने जयकरन सिंह को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। जयकरन सिंह सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल के करीबी बताए जाते हैं। जयकरन सिंह को टिकट मिलने के बाद से ही पार्टी के अंदर बगावती सुर फूटने लगे हैं। सुमेरपुर नगर पंचायत में भाजपा के टिकट से 15 सालों तक चेयरमैन बनने वाले शिव नरायण सोनकर की दावेदारी खारिज होने के बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी की हैसियत से पर्चा दाखिल कर भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

यह भी पढ़ें...अयोध्या में टिकट कटने से भाजपा में बगावत शुरू, इस बड़े नेता ने निर्दल लडऩे का किया ऐलान

तीन बार नगर पंचायत अध्यक्ष रहे नारायण

सुमेरपुर नगर पंचायत के आरक्षित होने के बाद 1995 में शिव नरायण सोनकर की पत्नी मीरा सोनकर यहां की चेयरमैन बनीं। इसके बाद 2001 में सीट सपा प्रत्याशी डॉक्टर दिनेश कुमार के खाते में चली गई। 2006 में इस सीट पर शिव नारायण की जीत हुई। 2012 में शिव नरायण की पत्नी मीरा सोनकर दूसरी बार चेयरमैन बनीं। कुल तीन बार नगर पंचायत चलाने वाले शिव नारायण सोनकर इस बार दावेदारी खारिज होने को पचा नही सके और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतर पड़े हैं।

यह भी पढ़ें... भाजपा की सूची जारी होते ही बहुगुणा ने किया बगावत, पार्टी छोड़ी, लड़ेंगे निर्दल चुनाव

इन भाजपा नेताओं ने भी किया निर्दलिय नामांकन

सुमेरपुर भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मीना यादव ने भी निर्दलीय प्रत्यासी की हैसियत से पर्चा भरा है। उनका कहना है कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है, इसलिए उन्होंने जनता की मांग पर चुनाव लडऩे का फैसला लिया है। वहीं, भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष मीना यादव ने भी सुमेरपुर से निर्दलीय अध्यक्ष पद का नामांकन कर दिया है। दूसरी तरफ भाजपा के ही जिला महामंत्री केके त्रिवेदी ने भी कल ही अपना निर्दलीय नामांकन किया था। राठ में भी भाजपा में बगावत के सुर दिखाई पड़ रहे हंै। पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रहे ओम प्रकाश राजपूत ने निर्दलीय प्रत्याशी की हैसियत से नामांकन किया है।