13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
PM मोदी के क्षेत्र में पहुंचे BJP नेता लाल कृष्ण आडवाणी, देव दीपावली का लेंगे लुत्फ
Play video

PM मोदी के क्षेत्र में पहुंचे BJP नेता लाल कृष्ण आडवाणी, देव दीपावली का लेंगे लुत्फ

बेटी संग आए हैं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री, राजेंद्र प्रसाद घाट पर देखेंगे गंगा आरती का भव्य दर्शन।

Google source verification

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शनिवार को पहुंचे बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी। आडवाणी दशाश्वमेध घाट पर देखेंगे देव दीपावली। यह पहला मौका है कि नरेंद्र मोदी के वाराणसी का सांसद चुने जाने के बाद आडवाणी यहां आए हैं। अटल बिहारी सरकार के कार्यकाल में उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का दायित्व संभाल चुके आडवाणी के बनारस आगमन पर उनके प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम के क्षेत्र में उऩके पहुंचते ही मीडिया ने भी उन्हें घेर लिया लेकिन उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

बता दें कि दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में सरयू तट पर भव्य दीपावली मनाने के बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देव दीपावली पर बनारस आएंगे। यहां भी अयोध्या की तर्ज पर लेजर शो होंगे। सीएम योगी ने कहा भी था कि वह देव दीपावली पर यहां आएंगे। कहा तो यहां तक गया कि सीएम ने ही पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री को देव दीपावली पर काशी आमंत्रित किया था। जिला प्रशासन भी सीएम के दौरे को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद रहा। अंतिम समय तक उनके प्रोटोकाल का इंतजार जिला प्रशासन को भी था। लेकिन उनके न आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। लेकिन राजनीतिक हल्कों में यह चर्चा शुरू हो गई कि किन्हीं दबाव में सीएम आडवाणी की मौजूदगी में बनारस नहीं आए।

यहां यह भी बता दें कि नरेंद्र मोदी के वाराणसी का सांसद व प्रधानमंत्री बनने के बाद से आडवाणी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को हाशिये पर डाल दिया गया। इसमें बनारस के पूर्व सांसद डॉ मुरल मनोहर जोशी भी शामिल हैं। ऐसे में देव दीपावली पर आडवाणी के काशी दौरे को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आडवाणी ने यहां मीडिया के सामने भले ही जुबान नहीं खोली पर उनके आने भर का निहितार्थ निकालने में राजनेता जुट गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश