
हमीरपुर के कुरारा में सोमवार को दिनदहाड़े बीच गांव में इंसानियत का कत्ल कर दिया गया। खेत में मवेशी जाने के विवाद में दबंग ने बेटों के साथ किसान को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। किसान कर पीटकर उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने उसे कार में लाद कर बीच गांव में फेंक दिया। होश में आए किसान ने कराहते हुए पानी मांगा तो दबंगों ने गांव वालों को धमका कर रोक दिया और गालियां देते हुए चले गए।
जब किसान के घर खबर पहुंची तो किसान की पत्नी बिलखती हुई खेत में पहुंची। पुलिस ने दबंग को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके बेटों की तलाश की जा रही है। खेत में मवेशी घुसने को लेकर पतारा के 40 वर्षीय छोटेलाल प्रजापति का गांव के ही अतर सिंह से विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई, जिसकी सूचना छोटेलाल ने डायल-112 पर पुलिस को दी थी। परिजनों के मुताबिक पुलिस पहुंची लेकिन बिना कार्रवाई के लौट गई थी।
सोमवार दोपहर अतर ने अपने दो बेटों के साथ छोटेलाल को खेत में घेर लिया। उस पर लाठी-डंडों से वार किया। दबंगों ने उसे अधमरी हालत में कार में लादा और गांव के बीच लाकर सड़क पर फेंक दिया। दबंग पिता-पुत्र वहीं लाठियां टेक कर खड़े हो गए। कुछ देर में छोटेलाल होश में आया और तड़पते हुए पानी मांगने लगा लेकिन दबंगों ने धमकी दी, ‘किसी ने पानी पिलाया तो उसका इससे भी बुरा हश्र करेंगे।’ ये सुनकर वहां खड़े लोग डर गए और वहां खड़े होकर तमाशा देखते रहे। छोटेलाल ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर कुरारा पुलिस के साथ सीओ सदर राजेश कमल, डॉग स्क्वाड और फील्ड यूनिट लेकर मौके पर पहुंचे। एसपी दीक्षा शर्मा भी गांव पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी अतर सिंह को पकड़ लिया है।
Updated on:
13 Aug 2024 01:50 pm
Published on:
13 Aug 2024 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allहमीरपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
