
मारपीट के आरोपी को शराब खरीदवाती पुलिस
Hamirpur News: यूपी पुलिस की एक फोटो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रही है। तस्वीर हमीरपुर जिले से आई है। जिसमें एक पुलिस वाला हथकड़ी पहने आरोपी को ठेके पर शराब खरीदवाते नजर आ रहा है। उसके हाथ बंधे हुए हैं। हाथ में हथकड़ी लगी हुई है। रस्सी को पीछे खड़े जवान ने पकड़ा है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, ये वाकया उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाने क्षेत्र का है। फोटो 28 अप्रैल से इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। मुजरीम को कुरारा थाने की पुलिस मारपीट के एक केस में अदालत में पेशी के लिए ले गई थी। उसके विरूद्ध CrPC की धारा-151की कार्रवाई की गई है। इसके तहत पुलिस को ये शक्ति है कि वो किसी व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में ले सकती है। अदालत में पेशी के बाद हमीरपुर शहर में ही पुलिस उसे शराब के ठेके पर लेकर चली गई।
एसपी दीक्षा शर्मा ने दिए जांच के आदेश
आपको बता दें कि आरोपी के साथ दो पुलिस वाले मौजूद थे। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद दोनों पुलिस वालों पर जांच बैठा दी गई है। हमीरपुर की एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
01 May 2023 06:49 pm
Published on:
01 May 2023 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allहमीरपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
