6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Same-Sex Marriage: समलैंगिक विवाह के लिए कोर्ट पहुंचीं दो युवतियां, मंदिर में ले चुकी हैं सात फेरे

Same-Sex Marriage: मंदिर में सात फेरे लने के बाद दो लड़कियां समलैगिक विवाह के लिए कोर्ट की शरण में पहुंची हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Same-Sex Marriage

Same-Sex Marriage in Hamirpur

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर में समलैंगिक विवाह (Hamirpur Same-Sex Marriage) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मंदिर में दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली है। शादी के बाद दोनों आपस में समलैंगिक विवाह के लिए कोर्ट पहुंच गईं। जहां सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाने पर वकील ने शादी कराने से मना कर दिया।

ये है पूरा मामला
आपको बता दें कि हमरीपुर के जरिया थाने क्षेत्र के जिटकरी गांव की रहने वाली 20 वर्षीय रीता पुत्री रामसनेही कुशवाहा ने बताया कि वह चिकासी थाने के रिहुंटा गांव के रहने वाले अपने मामा हरनारायण के घर बचपन से रह रही है। मामा के घर के सामने उसकी दोस्ती 19 वर्षीय सुनीता कुशवाहा से हो गई। धीरे-धीरे उनकी बाते होने लगीं। रीता ने बताया कि दोनों लड़कों से शादी न करके आपस में शादी करना चाहती हैं। लेकिन सुनीता के घर वालों इस रिस्ते से इंकार कर दिए।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: भदोही के यशस्वी जयसवाल ने जोफ्रा आर्चर को मारा 94 मी का सिक्स, गेद हुई स्टेडियम पार, देखें वीडियों

मंदिर में लिए सात फेरे
इसके बाद दोनों छह महीना पहले राजकोट चले गए, जहां एक कंपनी में दोनों ने काम किया। वहां दो महीना गुजारने के बाद वापस घर आईं। इसके बाद दोनों घर पहुंची तो, परिवार वालों ने रखने से इन्कार कर दिया। सुनीता ने बताया कि हम दोनों मंदिर में शादी कर लिए हैं। उसका पति रीता है और वह उसकी पत्नी है। दोनों आपस में साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं और जिटकरी गांव चली गईं।

यह भी पढ़ें: हमीरपुर में आरोपी को हथकड़ी पहना शराब खरीदवाने लगी पुलिस, तस्वीर वायरल