26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़
watch : चुनाव परिणाम के बाद बना नया रिकॉर्ड: चार दम्पत्ति बने पार्षद, तीन कांग्रेस से…
Play video

watch : चुनाव परिणाम के बाद बना नया रिकॉर्ड: चार दम्पत्ति बने पार्षद, तीन कांग्रेस से…

हनुमानगढ़ नगर परिषद के चुनाव में इस बार कई नए रिकार्ड बने हैं। इस बार नगर परिषद बोर्ड में तीन दम्पत्ति भी शामिल हुए हैं। नगर परिषद के इतिहास में एक साथ तीन दम्पत्ति नगरपरिषद बोर्ड के लिए निर्वाचित हुए हैं। खास बात यह है कि तीनों ही दम्पत्ति कांग्रेस से निर्वाचित हुए हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 20 Nov 2019, 2:01 AM IST

हनुमानगढ़/भरतपुर
हनुमानगढ़ नगर परिषद के चुनाव में इस बार कई नए रिकार्ड बने हैं। इस बार नगर परिषद बोर्ड में तीन दम्पत्ति भी शामिल हुए हैं। नगर परिषद के इतिहास में एक साथ तीन दम्पत्ति नगरपरिषद बोर्ड के लिए निर्वाचित हुए हैं। खास बात यह है कि तीनों ही दम्पत्ति कांग्रेस से निर्वाचित हुए हैं।


वार्ड एक से गणेश बंसल एवं वार्ड 19 से उनकी पत्नी संतोष बंसल और वार्ड 8 से सुमित रिणवा व वार्ड 14 से उनकी पत्नी मंजू देवी निर्वाचित हुई हैं। टाउन के वार्ड 28 से अनिल खिचड़ और वार्ड 29 से उनकी पत्नी सुशीला देवी विजयी हुई हैं।


गणेश बंसल पूर्व में दो बार पार्षद रह चुके हैं। उनकी पत्नी एक बार पार्षद निर्वाचित हो चुकी हैं और उस दौरान वह नगर परिषद सभापति भी रही हैं। सुमित रिणवा भी दो बार पार्षद रह चुके हैं। उनकी पत्नी पहली बार पार्षद निर्वाचित हुई हैं। अनिल खिचड़ एवं उनकी पत्नी सुशीला देवी एक-एक बार पार्षद रह चुके हैं।


भरतपुर में भी एक दंपती ने चुनाव जीता है। वार्ड नंबर 64 से भाजपा की पल्लवी सिंह और वार्ड नंबर 59 से राजेन्द्र सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। सभी दंपत्तियों के घरों में खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

यह खबरें भी पढ़ें…


सड़क हादसे ने चंद लम्हों में उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम


रिश्तेदार ही बना दरिंदा: चलती बस में 12 साल की बालिका से किया बलात्कार

फेसबुक आईडी हैक कर बहन से मदद के बहाने मांगी धनराशि, कर डाली हजारों रूपए की ठगी