8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, नहर की पुलिया के पास शव फेंक फरार

शराब के विवाद को लेकर 30 वर्षीय युवक राकेश कुमार डेलू पुत्र लालचंद की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को एसटीजी नहर की पुलिया के पास फेंक दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 11 Jul 2025, 3:34 PM IST

hanumanghar

मृतक की फाइल फोटो: पत्रिका

पीलीबंगा (हनुमानगढ़)। गांव प्रेमपुरा में शराब के विवाद को लेकर 30 वर्षीय युवक राकेश कुमार डेलू पुत्र लालचंद की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को एसटीजी नहर की पुलिया के पास फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

एफएसएल टीम ने पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा व थाना प्रभारी कैलाश चंद्र के नेतृत्व में मौके का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक राकेश अविवाहित था और घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वारदात को लेकर मृतक के मामा के बेटे महावीर महला पुत्र रामनारायण, जाति जाट, निवासी जाखड़ांवाली ने 8 नामजद व दो तीन अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस ने दीपक सहारण, दिनेश, दीक्षांत, रामकुमार सहारण, वेदप्रकाश पंवार, प्रदीप सहारण, राकेश मांझू, कालूराम सहारण व 2-3 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के शव का पीलीबंगा के राजकीय चिकित्सालय में डॉ. राजेंद्र सिहाग व हरिओम बंसल के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि हत्यारों को ढूढ़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

गौरतलब है कि हत्या के मामले का मुख्य आरोपी दीपक सहारण पीलीबंगा थाने का एचएस है। दीपक के विरूद्ध पीलीबंगा पुलिस थाने में विभिन्न मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि बीते बुधवार को प्रेमपुरा के दो ग्रामीणों द्वारा मृतक के विरुद्ध शराब पीकर गाली गलौज करने को लेकर परिवाद दिया था। पुलिस गुरुवार को मामले की जांच ही कर रही थी कि इसी बीच यह घटना हो गई।

करीब छह साल पहले नहर में मिला था मृतक के बड़े भाई का शव

सूत्रों के अनुसार राकेश के बड़े भाई श्रवण कुमार की भी करीब छह साल पहले अवैध सबंधों के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या कर उसका शव एसटीजी नहर में फेंक दिया था। एक ही परिवार में दूसरी बार हुई घटना से गांव में शोक का माहौल था। मृतक के घर में अब उसकी वृद्ध मां अकेली ही बची है।